Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धारदार हथियार से हमला, महिला के 25 टांके लगे:कानपुर में ऑटो चालक और साथियों ने सड़क पर घसीटा, तमाशबीन बनी रही भीड़

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर के किदवईनगर में शराब के नशे में ऑटो चालक की स्टंटबाजी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। चालक ने साथियों के साथ मिलकर महिला से अभद्रता की और ब्लेड से हमला कर दिया। मां-बेटी समेत पांच लोग घायल हुए हैं। एक महिला के गाल पर 25 टांके लगे हैं, जबकि अन्य घायलों का भी इलाज कराया गया। ऑटो चालक के हमले से महिलाएं चीखती रहीं, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। भीड़ और राहगीर तमाशबीन बने रहे। गाड़ी लहराते निकला, विरोध पर ऑटो पलटा दी एन-ब्लॉक कच्ची बस्ती निवासी रानी के मुताबिक, वह बेटी पलक, बहन राधा, बहन प्रीति और बहनोई गौरव के साथ बाजार जा रही थीं। जूही थाने के सामने गली से मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही एक ऑटो चालक लहराते हुए निकला। परिवार बाल-बाल बचा। चालक की इस हरकत का विरोध किया तो उसने कुछ दूर जाकर ऑटो पलटा दी। आरोप है कि बस्ती का ऑटो चालक आदिल, उसके साथी दिशांत और एक अन्य युवक गाली-गलौज करने लगे। बहनोई के विरोध करने पर सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई महिलाओं पर भी हमला किया गया। रानी के गाल पर ब्लेड से वार किया गया, जिस पर 25 टांके लगे। प्रीति के गाल पर 10 टांके आए, पलक के हाथ में चोट आई, जबकि राधा की उंगली काटने का आरोप है। FIR दर्ज, मुख्य आरोपी हिरासत में सूचना पर किदवईनगर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आदिल, दिशांत समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी आदिल को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। थाने के सामने वारदात, पुलिस पर लापरवाही का आरोप पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूरी घटना जूही थाने के सामने हुई, लेकिन तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया गया। क्षेत्राधिकार का हवाला देकर टालने का आरोप लगाया गया है। यूपी-112 पर सूचना देने के बाद पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। ऑटो चालकों की मनमानी पर उठे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि किदवईनगर, नौबस्ता, बर्रा और गोविंदनगर समेत आसपास के इलाकों में ऑटो चालकों की मनमानी बढ़ती जा रही है। बीच सड़क सवारियां बैठाना, जाम लगाना और विरोध पर झगड़ा करना आम हो गया है। ताजा घटना ने एक बार फिर शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीन राशि
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:UPSC में स्टूडेंट से 25 करोड़ का बैंक फ्रॉड, ठगों ने फर्जी कंपनी दिखाकर लिया लोन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment