Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धुरंधर-2 फिल्म देखकर निकले उप निरीक्षकों में दिखा जोश:पुलिसकर्मियों के लिए दो हॉल किए गए बुक, सरकारी वाहनों से मल्टीप्लेक्स पहुंचे सभी

    15 hours ago

    2

    0

    मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे की अनोखी पहल ने गुरुवार को मेरठ पुलिस के 2023 बैच के उप निरीक्षकों में देश सेवा का जज्बा पैदा करने का काम किया। उन्होंने उप निरीक्षकों को धुरंधर 2 फिल्म दिखाई। फिल्म देखकर निकले उप निरीक्षकों में गजब का उत्साह और देश सेवा का जज्बा साफ दिखाई दिया। 420 उप निरिक्षकों ने देखी धुरंधर-2 वेव सिनेमा के हॉल की क्षमता 464 दर्शकों की थी लेकिन वहां 420 पुलिसकर्मी फ़िल्म देखने पहुंचे। SSP अविनाश पांडे के जाने के बाद एएसपी आतंरिक्ष जैन ने पूरी व्यवस्था को संभाला। शो 11 बजकर 15 मिनट पर शुरू और 3 बजकर 15 मिनट पर खत्म हुआ। खाने के लिए अंदर ही व्यवस्था 12 बजकर 55 मिनट पर धुरंधर 2 का इंटरमिशन हुआ। जैसे ही दरवाजे खुले सभी उपनिरीक्षक बाहर आने लगे लेकिन एएसपी अंतरिक्ष जैन ने उप निरिक्षकों को रोक लिया और उन्हें वहीं पर जूस के पैकेट, समोसा और पानी की छोटी बोतल की व्यवस्था कराई। इंटेलिजेंस की भूमिका ने प्रभावित किया उप निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया की फिल्म में इंटेलिजेंस की भूमिका ने काफी प्रभावित किया है। उनके ऑपरेशंस के बारे में जानकारी मिली जो काफी हैरान करने वाली थी। उप निरीक्षक कमल किशोर ने कहा कि फिल्म में यूपी के कई चर्चित मामले भी दिखाए गए हैं। पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार का भी रोल दिखाया गया है जो अतीक अहमद के समय का था। फिल्म को दिखाने का अपना एक उद्देश्य अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार इस फिल्म को यूपी पुलिस के दरोगाओं को दिखाने का उद्देश्य खास है। अफसरों का मानना है कि यूपी पुलिस के प्रत्येक पुलिसकर्मी को इसे देखना चाहिए ताकि वह पुलिस की जिम्मेदारी, महत्ता और समाज में भूमिका को समझ सकें। फिल्म से यूपी पुलिस का गहरा कनेक्शन दरअसल, धुरंधर 2 फिल्म से यूपी पुलिस का गहरा कनेक्शन है। इस फिल्म में प्रयागराज के माफिया रहे अतीक अहमद जैसा दिखने वाला किरदार है। फिल्म में उसे आतिफ़ अहमद नाम दिया गया है। इसके अलावा यूपी के पूर्व डीजीपी का भी इस फिल्म में मजबूत किरदार दिखाया गया है। सरकारी वाहनों से पहुंचे मल्टीप्लेक्स एसएसपी अविनाश पांडे, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अलावा कुछ अन्य पुलिस अधिकारी और 498 दरोगा सरकारी वाहनों से दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल पहुंचे। यहां वेव सिनेमा में दो हॉल बुक किए गए हैं, जहां केवल पुलिसकर्मी दिन के एक शो का आनंद लेंगे। बदला बदला नजर आया शॉप्रिक्स मॉल आमतौर पर शॉप्रिक्स मॉल के बाहर लोगो का जमावड़ा देखने को मिलता है। लेकिन क्योंकि पुलिसकर्मी आज खुद मूवी देखने आ रहे थे तो हालात बदले बदले नजर आए। SSP अविनाश पांडे और अन्य अफसरो के पहुंचने से पहले ही CO ब्रह्मपुरी और थाना पुलिस वहां व्यवस्था बनाते दिखाई दिए। 2023 बैच के दरोगा वहां पहुंचते रहे और उनको सिटिंग अरेंजमेंट के साथ हाल में बैठा दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंदिरा नगर और बादशाह नगर पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म:लखनऊ में लंबी लाइनें, पुलिस की निगरानी में बिक रहा ईंधन
    Next Article
    मेरठ में कांग्रेस ने संगठन कार्यों की समीक्षा की:जिला अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment