Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धुरंधर-2 में अतीक के किरदार पर अफजाल ने जताई आपत्ति:गाजीपुर में बोले- मेकर्स टिकट बेचने और फायदा उठाने के लिए किसी का भी नाम उछाल सकते हैं

    7 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी ने बॉलीवुड फिल्म धुरंधर-2 में माफिया अतीक अहमद के किरदार दिखाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- अगर फिल्म वालों को ऐसा शौक है तो वे फिल्म बना और चला सकते हैं, लेकिन आम जनता इसे गंभीरता से देख रही है। सांसद ने कहा- मैंने वह फिल्म नहीं देखी है। हमारे देश में फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले लोग कोई भी कहानी बनाते रहते हैं। फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित नहीं होती। यह पहले से लिखकर ही बनाई जाती है। मेकर्स इस बात को देखकर तय करते हैं कि फिल्म कैसे सफल होगी। उन्होंने आगे कहा कि कहानी दिलचस्प होनी चाहिए। सांसद ने कहा- जब उन्हें फायदा उठाना हो, फिल्म के टिकट बेचने हों और सरकार से सहयोग लेना हो, तो किसी का नाम प्रचार में उछाला जा सकता है। अतीक अहमद के नाम पर फिल्म बनाकर उन्हें आईएसआई एजेंट घोषित किया गया, जबकि वे अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन जो लोग अभी इस धरती पर हैं और नकली 'बैकुंठ' बना कर बैठे हैं, जो सचमुच दाऊद इब्राहिम के साथ मिलकर अपराध करते रहे, उनके ऊपर कोई फिल्म नहीं बनी। कुछ लोग संविधान की शपथ लेकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे अफजाल अंसारी ने कहा- आम लोगों को समझ आ रहा है कि कुछ लोग संविधान की शपथ लेकर कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सरकार में बैठे हैं। ये कर्मचारी, जो गुलामी की मानसिकता से सरकारी पार्टी के राजनेताओं की इच्छाओं के हिसाब से काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानून अपना काम करेगा। अब फिल्म वालों को भी यह शौक हो गया है तो वे इसे बना सकते हैं। अगर रॉन्ग साइड जाएगा, तो कार्रवाई होगी।" अतीक को फिल्म में आईएसआई का एजेंट दिखाया बता दें कि फिल्म में अतीक अहमद को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट दिखाया गया है। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि वह भारत में नकली नोट सप्लाई करता था। इसके अलावा फिल्म में उसकी मौत की घटना भी दिखाई गई है। इस वजह से कई विरोधी दलों ने आपत्ति जताते हुए इसे सरकार का प्रोपगेंडा बताया है। जानिए फिल्म को लेकर क्या है विवाद फिल्म धुरंधर 2 के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद एक नया विवाद तेजी से उभर रहा है। विवाद का केंद्र वह कथित अतीक अहमद से प्रेरित किरदार है, जिसे फिल्म में आतिफ अहमद के नाम से दिखाया गया है। इस पर राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और दर्शकों के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। आलोचना, समर्थन और सोशल मीडिया प्रतिक्रियाओं ने फिल्म को सिर्फ मनोरंजन तक सीमित रहने की बजाय राजनीतिक बहस का विषय बना दिया है। फिल्म रिलीज के बाद कई समाचार चैनलों और रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि आतिफ अहमद का किरदार उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर‑राजनेता अतीक अहमद से प्रेरित प्रतीत होता है। कथित तौर पर इसमें खुफिया एजेंसी संबंधित कनेक्शनों का भी संदर्भ दिया गया है, जिससे विवाद को और राजनीतिक रंग मिल गया। कई नेताओं ने फिल्म में दिखाए गए ISI‑कनेक्शन वाले तत्वों को गलत और संवेदनशील मामलों को भड़काने वाला बताया है। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- धुरंधर-2 में अतीक अहमद की कहानी सच या प्रोपेगैंडा:ISI से कनेक्शन के सबूत मिले, नोटबंदी और फेक करेंसी वाली स्टोरी कितनी सच इलाहाबाद का चकिया। सफेद कुर्ता, सिर पर साफा पहने, चेहरे पर मुस्कान लिए एक माफिया। फिल्म धुरंधर-2 शुरुआती सीन से ही आपको सीधे यूपी के माफिया और सांसद रहे अतीक अहमद के दौर में ले जाएगी। 15 अप्रैल, 2023 को पुलिस के सुरक्षा घेरे में अतीक और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या कर दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी जीआरपी ने बरामद किए 27 लाख के मोबाइल:सर्विलांस से मैसेज पहुंचा तो थाने पहुंचकर जमा किए,फोन पाकर लोगों ने कहा थैंक्यू
    Next Article
    आजमगढ़ में मिले प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष:गांव वालों ने जताया विरोध, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का किया गठन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment