Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धुरंधर फेम सिंगर का राखी सावंत पर तंज का VIDEO:बोले- दिल पे जख्म तो ठीक हैं लेकिन मेरे शो में कपड़े क्या पहनकर आई हो

    19 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड आइटम गर्ल राखी सावंत मुंबई में धुरंधर के ‘जान से गुजरते हैं’ सॉन्ग फेम पंजाबी सिंगर खान साब के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं। इस दौरान मंच पर दोनों के बीच मस्ती भरे अंदाज में बातचीत हुई। इससे जुड़ा वीडियो राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में राखी मंच पर खान साब के ठीक बगल में बैठी हुई हैं और अपने फोन से सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं। लाल रंग का ट्रेंडी चश्मा और घुंघराले बालों में राखी हमेशा की तरह अपने अलग अंदाज में दिख रही हैं। तभी राखी सावंत सिंगर से फरमाइश करते हुए कहती हैं मेरे लिए तो वही रिपीट कर दो भाई। इसके बाद खान साब मशहूर गजल दिल पे जख्म खाते हैं, जान से गुजरते हैं गाने लगते हैं। गाना सुनते ही राखी जोश में आकर अपने सीने पर जोर-जोर से मुक्के मारने लगती हैं। ये कॉन्सर्ट मुंबई के फेयरमोंट होटल में शनिवार (23 मई) को था। राखी सांवत-खान साब के 2 PHOTOS… गाते-गाते रुके खान साहब और पूछा सवाल राखी का यह रिएक्शन देखकर खान साब अचानक गाते-गाते रुक जाते हैं और राखी की तरफ देखकर एक ऐसा सवाल पूछ लेते हैं जिससे वहां मौजूद दर्शक भी हैरान रह जाते हैं और हूटिंग करने लगते हैं। सिंगर ने पूछा- दिल पे जख्म तो ठीक है, लेकिन ये पहन के क्या आई हैं आप? ये पहना क्या हुआ है आपने? लड़कियां फटे कपड़े पहन कर आती हैं मेरे शो पर। इतना कहने के बाद खान साहब वापस अपने सुर में लौट आते हैं और दोबारा गजल गाना शुरू कर देते हैं। वहीं राखी सावंत भी उनके इस मजाकिया तंज का जरा भी बुरा नहीं मानतीं। इसके बजाय वह कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देती रहती हैं और संगीत का लुत्फ उठाती हैं। ---------- ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर मूवी फेम सिंगर का माथा लहूलुहान, खान साब ने शूटिंग के दौरान सिर में कांच मारा, माथे में चुभा तो खून बहने लगा धुरंधर-2 के 'जान से गुजरते हैं' सॉन्ग फेम पंजाब के सिंगर खान साब अपने नए गीत पागल नईं होणा की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। एक सीन के दौरान उन्होंने अपना सिर कांच में मारा। इससे कांच उनके माथे में चुभ गया और वह लहूलुहान हो गए। उनके माथे पर टांके लगे हैं। क्रू मेंबर ने उनको संभाला और टिशू पेपर से खून को साफ किया। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमृतसर में कपिल शर्मा के घर पर फायरिंग का दावा:2 राउंड फायरिंग की, पुलिस का इनकार; कनाडा में कैफे पर भी चल चुकी गोलियां
    Next Article
    फ्लॉप का डर, अक्षय कुमार ने लिया भोजपुरी का सहारा:वल्गर लिरिक्स वाले गाने के बोल- रगड़के नहला देब साबुन से, ऐसे ही गाने से फंसे नोरा-संजय

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment