Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धोती-कुर्ते में संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रों ने खेला वॉलीबॉल:संस्कृत में हुई कमेंट्री, शतरंज में छात्राओं ने चली चाल

    12 hours ago

    1

    0

    सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में चल रहे वार्षिक खेल कूद समारोह के तीसरे दिन वॉलीबाल, कबड्डी और शतरंज की प्रतियोगिताएं हुईं। वालीबॉल की प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के स्टेडियम में हुई। जिसमें सिर्फ 5 टीमों ने ही हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के संकायों के छात्रों की मिश्रित टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान चल रही संस्कृत की कमेंट्री ने सभी का दिल छू लिया। वालीबॉल और कबड्डी में सिर्फ पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने इस खेल में कोई रूचि नहीं दिखाई। इसके बाद शतरंज का मुकाबला हुआ जिसमें महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। वार्षिक खेल कूद समारोह के संयोजक और शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग के प्रभारी एवं सचिव डॉ सत्येन्द्र कुमार यादव ने बताया - खेलकूद मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक समग्र एवं प्रभावी साधना है। ऐसे में विश्वविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन वालीबॉल, कबड्डी और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। देखिये प्रतियोगिता से जुड़ी चार तस्वीरें… वालीबॉल में 5 और कबड्डी में 6 टीमों ने लिया हिस्सा डॉ सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया - सुबह सबसे पहले वालीबॉल कोर्ट पर मैच हुए। जिसमें 5 टीमों ने हिस्सा लिया। सकायों की अलग-अलग टीमों की जगह मिश्रित टीमें बनाई गयी थीं। इसके बाद दोपहर दो बजे से कबड्डी की प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसमें 6 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें भी सभी संकायों से मिश्रित टीमों ने हिस्सा लिया था। चल रही शतरंज की बाजी डॉ सत्येंद्र कुमार ने बताया - इस समय विश्वविद्यालय के हाल में शतरंज प्रतियोगिता चल रही है। जिसमें पुरुष और महिला प्लेयर अपना-अपना गेम खेल रहे हैं। वार्षिक खेल कूद समारोह में छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। संस्कृत में हुई कमेंट्री इस पूरी खेलकूद प्रतियोगिता संस्कृत में कमेंट्री की जा रही है। सत्येंद्र कुमार ने बताया - छात्र यहां देववाणी सीखते हैं। ऐसे में सभी कार्य देववाणी में ही किये जाते हैं। ऐसे में सभी खेलों में कमेंट्री संस्कृत में की जा रही है। जिसमें शतरंज के खेल में भी कमेंट्री की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में मनरेगा बचाओ पदयात्रा का आयोजन:कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने ऊंचाहार में की शिरकत, कहा- सरकार मनरेगा खत्म करना चाहती है
    Next Article
    ललितपुर में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाली:प्रभारी श्याम सुंदर चौधरी बोले- मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment