Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाली:प्रभारी श्याम सुंदर चौधरी बोले- मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी

    11 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी ने 'मनरेगा बचाओ' पदयात्रा निकाली। इस यात्रा का उद्देश्य मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग करना था। यह पदयात्रा नगर के मोहल्ला पिसनारी चौराहे से घंटाघर तक लगभग दो किलोमीटर तक चली। जालौन जिले से आए मनरेगा पदयात्रा प्रभारी श्याम सुंदर चौधरी के नेतृत्व में यह यात्रा पिसनारी बाग चौराहे से शुरू हुई। यह घुसयाना, बस स्टैंड, कर्पूरी ठाकुर मूर्ति स्थल और बड़ी पानी की टंकी से होते हुए मोहल्ला महावीरपुरा पहुंची। मोहल्ला महावीरपुरा में कांग्रेस नेता अजय तिवारी ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा घंटाघर मैदान में समाप्त हुई। पदयात्रा के समापन पर प्रभारी श्याम सुंदर चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों के मजदूरों के आर्थिक और सामाजिक हक की लड़ाई अंतिम समय तक लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार की इस संवेदनहीनता एवं जनविरोधी नीति के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़कर योजना को बहाल कराएंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दयाराम रजक, मनरेगा प्रभारी जसपाल सिंह बंटी, अजय तिवारी, महासचिव शशिकांत, राम नरेश दुबे, पंकज हुंडेत, बृजेश शांडिल्य, आशाराम तिवारी, सुशील श्री, दीपक रायकवार, साहब सिंह, हीरालाल सेन, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश रजक, ऊदल, मोहन चंदेल, खड़क सिंह सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धोती-कुर्ते में संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रों ने खेला वॉलीबॉल:संस्कृत में हुई कमेंट्री, शतरंज में छात्राओं ने चली चाल
    Next Article
    कौशांबी में वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा:300 रुपए के लिए गांव के युवक ने गला दबाकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment