Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में मनरेगा बचाओ पदयात्रा का आयोजन:कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने ऊंचाहार में की शिरकत, कहा- सरकार मनरेगा खत्म करना चाहती है

    14 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में 'मनरेगा बचाओ' पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। पदयात्रा चण्डरई चौराहे से शुरू होकर बाबूगंज, सेमरी, मनिपुर भटेहरी, सवैया होते हुए ऊंचाहार में समाप्त हुई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। यात्रा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने कहा कि मनरेगा योजना को बचाने के लिए पूरे प्रदेश में यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार मनरेगा को खत्म करने का प्रयास कर रही है और महात्मा गांधी के नाम से भी चिढ़ती है। सिंह ने कहा कि कांग्रेसजन मनरेगा को बचाने के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहेंगे। विधानसभा प्रभारी प्रमेन्द्र पाल सिंह ने सभी से मनरेगा की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आम जनमानस के सहयोग से ही जीती जा सकती है और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए सबको आगे आना होगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महासचिव शिवानंद मौर्या, ब्लॉक अध्यक्ष केदार नाथ सिंह, अनिरुद्ध दीक्षित, ज्योति पासी, मोहम्मद हारून, जिला सचिव शैलेन्द्र सिंह, मोहम्मद फारुकी, अनुज सिंह, छत्रपाल यादव, उर्मिला लोधी, शाजु नकवी, रामदत्त पांडेय, रेखा विश्वकर्मा, तारा देवी, गुड़िया, के.वी. सिंह, रावेन्द्र सिंह, महावीर प्रसाद, गोलू अग्रहरि, अजय मौर्य, विनोद मौर्या, मोहम्मद शानू, मोहम्मद अयाज, शैलेन्द्र त्यागी, संतोष त्रिवेदी, सुनील पाल, सुरेश पटेल, रवि सिंह, राजा तिवारी, हनुमान वर्मा, प्रधान मोवीन अंसारी, गणेश प्रताप सिंह और संतोष बाजपेई सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां से अवैध संबंध पर बुजुर्ग की हत्या की:छप्पर में आपत्तिजनक हालत में देखा था, सिर पर मारी थी ईंट
    Next Article
    धोती-कुर्ते में संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रों ने खेला वॉलीबॉल:संस्कृत में हुई कमेंट्री, शतरंज में छात्राओं ने चली चाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment