Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tibet में भीषण बाढ़ के बाद China ने जारी किया Level-IV Alert, President Xi Jinping ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

    15 hours ago

    1

    0

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की एक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का मकसद तिब्बत-नेपाल सीमा पर आई भीषण बाढ़ के बाद हालात का जायजा लेना था, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए। बैठक में बुधवार को तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के ग्यिरोंग काउंटी में आई बाढ़ के बाद बचाव और राहत कार्यों पर चर्चा की गई। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक की शुरुआत में शी और अन्य नेताओं ने आपदा में मारे गए लोगों के सम्मान में एक मिनट का मौन रखा। अधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन बचाव कार्य तेजी से और समन्वित तरीके से किए गए, जबकि प्रभावित लोगों को फिर से बसाने के प्रयास जारी हैं। इसे भी पढ़ें: Nepal-Tibet में तबाही के बीच China में आया Earthquake, Sichuan में 5.1 तीव्रता के भूकंप से मची अफरा-तफरीरिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में यह तय किया गया कि खोज और बचाव की योजनाएं वैज्ञानिक तरीके से बनाई जाएं और लापता सभी चीनी और विदेशी नागरिकों को खोजने और बचाने की हर संभव कोशिश की जाए। नेपाल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 हो गई है, जबकि तिब्बत में तीन लोगों की मौत हुई है। तिब्बत में 550 से ज़्यादा लोगों के लापता होने की खबर है और नेपाल में 100 चीनी नागरिकों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। चीनी अधिकारियों ने बताया कि 555 पर्यटकों समेत करीब 1,000 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने अभी तक पर्यटकों की राष्ट्रीयता के बारे में जानकारी नहीं दी है। खबर है कि बाढ़ के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कई भारतीय तीर्थयात्री भी फंस गए थे।इसे भी पढ़ें: Nepal Floods: मृतकों की संख्या 469 पहुंची, 1400 से ज्यादा लोग अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीचीन ने चेतावनी दी है कि दो नदियों के संगम पर बनी एक नई झील (बैरियर लेक) के टूटने और उससे निचले इलाकों में बाढ़ आने का बहुत ज़्यादा खतरा है, इसलिए उसने लेवल-IV का अलर्ट जारी किया है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने गुरुवार रात तिब्बत में इस झील को लेकर आपातकालीन चेतावनी जारी की। यह झील छोचेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के मिलन स्थल के पास बनी है। ये नदियाँ तिब्बत से निकलती हैं और भोटेकोशी नदी प्रणाली के हिस्से के तौर पर नेपाल में बहती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    India-US Defense Ties: जैवलिन मिसाइल सौदे से मजबूत होंगे संबंध, Co-production पर सर्जियो गोर का बड़ा बयान
    Next Article
    Nepal Flood में 469 लोगों की मौत, 977 लापता लोगों के लिए राहत अभियान जारी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment