Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    TMC विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी:हिमंता बोले-मैं बांग्लादेशियों को निकालता हूं, तो ममता उन्हें बंगाल में दुल्हन की तरह बुला लेती हैं

    4 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शुक्रवार को आयकर विभाग ने TMC विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने सुबह करीब 6 बजे मणोहरपुकुर रोड स्थित उनके घर और ऑफिस पर तलाशी शुरू की। देबाशीष कुमार दक्षिण कोलकाता की राशबेहारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें कई बार तलब किया था। उन्हें 1, 3 और 9 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जहां वे पेश भी हुए थे। एजेंसी देबाशीष कुमार और कारोबारी अमित गांगोपाध्याय के बीच लेन-देन की जांच कर रही है। गांगोपाध्याय की संपत्तियों की हाल ही में तलाशी ली गई थी। इधर, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कूच बिहार में कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी का सरकार लाना है। मैंने असम में बांग्लादेशी मुसलमान आने बंद करा दिया है। असम में पूरा ताला लगा चुका हूं। एक बांग्लादेशी भी आता है तो मैं लात मारकर रात में ही वापस भेज देता हूं। उन्होंने कहा कि मैं असम से मैं भगा देता हूं तो ममता जी पश्चिम बंगाल में उनको दुल्हन की तरह बुला लेती हैं। इससे पश्चिम बंगाल और असम में धीरे-धीरे हिंदू कम हो जाएगा। चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स… 1. ममता बनर्जी आज कूच बिहार में रैली करेंगी। इसके साथ भी दुर्गापुर और दमदम में रोड शो भी करेंगी। 2. अभिषेक बनर्जी की आज तीन रैलियां हैं। वे सबांग, हिंगलगंज और रैदिघी में रैली करेंगे। 3. चुनाव आयोग ने गुरुवार को तमिलनाडु की सभी विधानसभा सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण के लिए EVM और VVPAT की कमीशनिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आरक्षण कानून लागू, देर रात नोटिफिकेशन जारी:राहुल गांधी लोकसभा में बोलेंगे, फिर अमित शाह का जवाब
    Next Article
    हरिवंश तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बने:निर्विरोध चुने गए, विपक्ष की ओर से कोई नाम नहीं आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment