Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंचल हत्याकांड, ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप:बागपत में पिता की तहरीर पर पति, देवर सहित सात पर केस दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत जनपद के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के सांकरोद गांव में चंचल नामक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के पिता रवि प्रकाश ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति नवीन सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रवि प्रकाश के अनुसार, उनकी बेटी चंचल की शादी नवीन से डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले उस पर दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि कई बार चंचल के साथ मारपीट भी की गई। पिता ने अपनी शिकायत में बताया है कि पति नवीन, देवर साहिल, दूसरे देवर देशराज, फूफा, बुआ और एक अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर उनकी बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर जब वे चंचल के ससुराल पहुंचे, तो उनकी बेटी लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़ी थी। घटना के बाद मृतका के देवर साहिल ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में फंदे से लटका मिला युवक का शव:परिजन बोले- देर रात निमंत्रण समारोह से लौटा था, बीच में छोड़ दी थी पढ़ाई
    Next Article
    कुशीनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:घर में फंदे से लटका मिला शव, परिजन बोले- मानसिक रूप से बीमार था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment