Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 घंटे तेंदुए के खौफ में रहा शहर:गाजियाबाद की टीम ने मेडिकल परीक्षण के बाद आज शिवालिक के जंगल में छोड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद के गोविंदपुरम में बुधवार को वन विभाग की टीम ने तेदुंए को पकड़ा। जिसका गाजियाबाद और मेरठ की टीम ने मेडिकल परीक्षण किया। होश में आने पर उसे मीट खिलाया लेकिन तेदुएं ने नहीं खाया। सिर्फ 2 बार में पानी पिया। आज गुरुवार सुबह 9 बजे वन विभाग की टीम ने सहारनपुर में शिवालिक के जंगल में छोड़ दिया। तेंदुआ पिंजरे में भी गुर्राता रहा। सुबह से लेकर तेंदुए के पकड़े जाने तक करीब 10 घंटे तक गोविंदपुरम इलाका पूरा दहशत में रहा। आसपास के स्कूलों की भी छुट्‌टी की गई। लोगों को डर था कि कहीं दीवार फांदकर बाहर निकलकर वह हमला न कर दे। अभी तक माना जा रहा है कि हिंडन नदी के किनारे घने जंगल से वह शहर में आया होगा। दूसरा इस समय गन्ने की कटाई होकर खेत खाली हो रहे हैं, पास में मसूरी नहर भी है। इससे पहले 8 फरवरी 2023 को तेंदुआ गाजियाबाद कोर्ट परिसर में घुस गया था, जिसमें वकील समेत 10 लोग घायल हुए थे। 6 घंटे के अभियान के बाद उसे पकड़ा जा सका था। पहले सड़क पर घूमा फिर स्कूल में घुसा गाजियबाद में हापुड़ रोड गोविंदपुरम पुलिस चौकी के सामने से करीब 1200 मीटर दूर 4 मंजिला ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल है। बुधवार तड़के तेंदुआ 5 बजकर 15 मिनट पर गोविंदपुरम की सड़क पर घूमते हुए सीसी टीवी में कैद हुआ। उसके बाद वह करीब 9 फीट ऊंची दीवार को फांदकर स्कूल में जा घुसा। सबसे पहले वहां गार्ड ने देखा, फिर सीसी टीवी फुटेज में कैद हुआ। आनन फानन में स्कूल की प्रधानाचार्य ने परीक्षा कैंसिल करते हुए छुट्‌टी घोषित कर दी। सुबह 9 बजे डीएफओ ईशा तिवारी 22 सदस्य टीम के साथ मौके पर पहुंची, मेरठ से भी टीम और डॉक्टर बुलाए गए। सैकड़ों की भीड़ और स्कूल के बाहर जमा हो गई। 7 घंटे पुलिस ने गोविंदपुरम की मुख्य रोड पर बैरियर लगाकर वाहनों को डायवर्ट किया। बुधवार शाम 4 बजे तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में कैद किया गया। होश में आते ही गुर्राने लगा वन विभाग के अफसरों के अनुसार नर तेंदुआ का वजन करीब 75 किलो के आसपास पाया गया। जिसका शरीर पूरा आकार में था। जो शरीर में जवान था, जिसकी उम्र जांच में ढाई साल से 3 साल के बीच होनी पाई गई। जैसे ही होश में आया तो वन विभाग की टीम और डॉक्टरों ने उसे पहले पानी पिलाया। 2 बार में तेंदुए ने पानी पिया, उसके बाद खाने में मीट दिया गया, लेकिन डरी और घबराई हालत में तेंदुए ने मीट नहीं खाया। डॉ सौरभ ने टीम के साथ इसका मेडिकल परीक्षण किया। कहीं जख्म के निशान तो नहीं है, बॉडी पर चोट तो नहीं लगी। ब्लीडिंग तो नहीं हो रही, पंजों में जख्म तो नहीं हैं। कई बार पंजों में कांटा लगने से जख्म हो जाते है, या कूदते समय जख्मी हो जाता है। लेकिन वह मेडिकल परीक्षण में फिट और दौड़ने के लिए उपयुक्त पाया गया। होश में आने के बाद वह गुर्राने लगा, जिसकी गुर्राट से वन विभाग के कर्मचारी भी पूरी तरह से अलर्ट रहे। पिंजरे से छोड़ने के वक्त निर्देश दिए गए थे कोई वीडियो न बनाए कई बार वह हमला कर देता है। इसलिए छोड़ा गया शिवालिक के जंगल में डीएफओ ईशा तिवारी ने बताया कि तेंदुए को रात में के अंधेरे में नहीं छोड़ा जाता है। वेटेनरी डॉक्टरों की टीम ने परीक्षण करने के बाद उसे फिट पाया। जिसके बाद आज सुबह 9 बजे सहारनपुर जिले में शिवालिक के जंगल में छोड़ा गया है। यह 33 हजार हेक्टेयर का जंगल ऐरिया है। यह जानवरों के लिए नेचरल जंगल है। चारों तरफ खैर और शीशम के घने जंगल भी हैं। पास में कोई भी इतना बड़ा जंगल एरिया नहीं है जहां पर छोड़ा जा सके। रात में ही वन विभाग की टीम पिंजरे में लेकर तेंदुए को सहारनपुर पहुंची थी। पिंजरे से निकलते ही वह 100 मीटर बहुत तेजी से दौड़ा, फिर रुका चारों तरफ देखा और फिर जंगल में चला गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कामकाजी महिलाओं के लिए गोरखपुर में बनेगा हास्टल:500 बेड की होगी क्षमता, 47.38 करोड़ रुपये में तैयार होगा
    Next Article
    बस्ती में फंदे से लटका मिला युवक का शव:परिजन बोले- देर रात निमंत्रण समारोह से लौटा था, बीच में छोड़ दी थी पढ़ाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment