Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Trump की बेटी को जान से मारने की कोशिश, IRGC से जुड़ा कनेक्शन

    56 minutes ago

    1

    0

    यूएस मीडिया न्यूयॉर्क पोस्ट के हवाले से बड़ी खबर मिल रही है। इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश रची गई थी। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी है इवांका ट्रंप जिनकी हत्या की साजिश रची गई थी। यह बड़ा दावा फिलहाल किया गया है। यूएस मीडिया न्यूयॉर्क पोस्ट के हवाले से यह बड़ी खबर मिल रही है। इसके बारे में और आगे यह लिखा गया है कि इराकी नागरिक पर यह आरोप लगाया गया है। आतंकी नेटवर्क से जुड़ा हुआ यह आरोपी है। संदिग्ध को तुर्की से गिरफ्तार करके अमेरिका लाया गया है और इस युवक पर यह आरोप लगा है कि इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश रची जा रही थी। गिरफ्तार किए गए शख्स को वाशिंगटन लाया जाएगा। इसके अमेरिका में इसकी और पूछताछ की जाएगी। इसे इंटेरोगेट किया जाएगा और ये बहुत ही संगीन मामला है क्योंकि अगर देखा जाए तो अगर  ट्रंप के परिवार की बात करें या डोनाल्ड ट्रंप की बात करें जिस तरीके से पिछले दिनों से लगातार वेस्ट कॉन्फ्लिक्ट चल रहा है उसके बाद से पूरे परिवार पर ऑलरेडी ही खतरा मंडरा रहा है। इसे भी पढ़ें: US-Iran में पर्दे के पीछे बातचीत तेज, तेहरान के लिए निकले आसिम मुनीरबहुत सारी कोशिशें की गई है और यही वजह है कि इनकी सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है। जब से ये वेस्ट एशिया कॉन्ट्रैक्ट चल रहा है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध की पहचान 32 साल के मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी के रूप में हुई है। उसने कथित तौर पर 2020 के उस अमेरिकी ड्रोन हमले का बदला लेने की कोशिश की, जिसका आदेश राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल में दिया था। इस हमले में ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी मारे गए थे।इसे भी पढ़ें: भारत ने चुपचाप तोड़ा चीनी मिसाइल, अंदर जो मिला, उसने हिलाई दुनिया!मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अल-सादी के पास इवांका ट्रंप के फ्लोरिडा वाले घर का ब्लूप्रिंट था और उसने कथित तौर पर ऑनलाइन धमकियां पोस्ट की थीं, जिनमें अमेरिकियों को चेतावनी दी गई थी, न तो तुम्हारे महल और न ही सीक्रेट सर्विस तुम्हारी रक्षा कर पाएगी। इराक के पूर्व राजनयिक एंटिफाध कानबर ने अखबार को बताया कि अल-सादी बार-बार इवांका ट्रंप की हत्या करने की बात करता था, ताकि ट्रंप का घर भी उसी तरह जला दिया जाए, जिस तरह उसने हमारा घर जलाया था। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pakistan में आतंकियों की परेड! Pulwama मास्टरमाइंड के जनाजे में ISI संग पहुंचा सलाहुद्दीन
    Next Article
    Marco Rubio India Visit: 14 साल में पहली बार अमेरिकी विदेश मंत्री क्यों गए बंगाल? पीएम नरेंद्र मोदी से होगी मुलाकात, एस. जयशंकर संग करेंगे बैठक

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment