Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Twisha Sharma की मौत: पति Samarth Singh का Court में सरेंडर, बोला- अंतिम संस्कार करना है

    11 hours ago

    1

    0

    ट्विशा शर्मा हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। पिछले 10 दिनों से फरार चल रहे उनके पति ने जबलपुर जिला अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। उनके वकील ने इससे पहले मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय को सूचित किया था कि आरोपी समर्थ पुलिस के समक्ष तुरंत आत्मसमर्पण करने को तैयार है। उच्च न्यायालय ने समर्थ सिंह को ट्रायल कोर्ट या भोपाल के कटारा पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण करने की अनुमति दी और मामले की आगे की सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी। वकील ने कहा, "वह तुरंत आत्मसमर्पण करेंगे। उन्हें अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार की तैयारी करनी है। उनके वकील ने अदालत को यह भी सूचित किया कि वे अग्रिम जमानत याचिका वापस ले लेंगे।इसे भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मामले की होगी CBI जांच, मध्य प्रदेश सरकार ने की सिफारिशनोएडा की रहने वाली 33 वर्षीय ट्विशा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गईं। उनके परिवार ने उनके ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया, जबकि सिंह परिवार का दावा है कि वह नशे की आदी थीं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा की आत्महत्या की पुष्टि हुई है, लेकिन उनके परिवार ने इसे मानने से इनकार कर दिया है और साजिश का आरोप लगाया है। याचिकाकर्ता (ट्विशा के पिता) के वकील द्वारा मामले को प्राथमिकता देने का आग्रह करने और समय तेजी से बीत रहा है कहने के बाद अदालत ने ट्विशा के शव का दूसरा पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी। हालांकि, ट्विशा की सास, गिरिबाला सिंह की ओर से पेश हुए उनके वकील ने दूसरे पोस्टमार्टम की मांग का विरोध करते हुए तर्क दिया कि एम्स में डॉक्टरों द्वारा पहले ही पोस्टमार्टम किया जा चुका है और एक और जांच की आवश्यकता पर सवाल उठाया। इसे भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: भोपाल की सड़कों पर उतरे पूर्व सैनिक, Major General के नेतृत्व में Justice की मांग।मामले की सुनवाई कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की निष्पक्षता का बचाव किया, लेकिन कहा कि अगर पीड़ित परिवार को लगता है कि किसी बात को नजरअंदाज किया गया है, तो दूसरी राय ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की निष्पक्षता अनुकरणीय है। लेकिन अगर पीड़ित परिवार को लगता है कि कुछ छूट गया है, तो दूसरी राय ली जा सकती है। इस बीच, अंतिम संस्कार में किसी भी तरह की देरी का विरोध करते हुए, सिंह के वकील ने यह भी तर्क दिया कि शव को सड़ने नहीं दिया जाना चाहिए। वकील ने कहा, वह हमारे परिवार की बहू थी। उनका अंतिम संस्कार करना हमारा कर्तव्य है। अदालत ने पाया कि शव को फिलहाल एम्स भोपाल मुर्दाघर में -4 डिग्री सेल्सियस पर रखा गया है, लेकिन लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए -80 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता है, जो शहर में कहीं भी उपलब्ध नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्खास्त सैनिकों को लेकर घिरे Sanjay Singh-Manoj Jha, Indian Army ने खोली पूरी पोल
    Next Article
    दक्षिण की चिंता तो Delimitation Bill का विरोध क्यों? Nara Lokesh का P Chidambaram से सीधा सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment