Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को टक्कर मारी:3 भारतीयों समेत 14 की मौत; मृतकों में केरल के जुड़वां भाई-बहन भी शामिल

    1 day ago

    6

    0

    संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह में गुरुवार देर रात एक बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन भारतीयों समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए है। मरने वाले भारतीय केरल के मलप्पुरम जिले के एक ही परिवार के थे। इनमें जुड़वां भाई-बहन भी शामिल हैं। टक्कर के बाद कई गाड़ियों में आग लग गई। कुछ शव बुरी तरह जल गए हैं, इसलिए मृतकों की पहचान के लिए DNA जांच कराई जा रही है। हादसे में 7 देशों के नागरिकों की मौत UAE के गृह मंत्रालय के मुताबिक, हादसे में मारे गए लोगों में UAE, ओमान, भारत, ब्राजील, पाकिस्तान, जॉर्डन और मिस्र के नागरिक शामिल हैं। हादसे में घायल 30 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया था। इनमें से करीब आधे लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि बाकी का इलाज जारी है। टक्कर के बाद गाड़ियों में आग फैली UAE के गृह मंत्रालय के मुताबिक, हादसा फुजैराह शहर के एंट्री रूट पर आधी रात से कुछ समय पहले हुआ। सड़क पर ट्रैफिक धीमी गति से चल रहा था। इसी दौरान एक ट्रक के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। ट्रक पहले एक दूसरे वाहन से टकराया और फिर पलटकर सड़क पर धीमी रफ्तार से चल रहे या रुके हुए वाहनों से जा भिड़ा। टक्कर के बाद लगी आग तेजी से आसपास की गाड़ियों में फैल गई। हादसे में कुल 23 वाहन शामिल थे, जिनमें 18 कारें और 5 ट्रक थे। सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचावकर्मियों ने आग बुझाने, घायलों को निकालने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने का काम किया। केरल सरकार ने मृतकों के परिवार की मदद के आदेश दिए हादसे में जान गंवाने वाले तीनों भारतीय की पहचान मुहम्मद अस्मिल, उनकी जुड़वां बहन मिस्ना जुबिन और मुहम्मद फैज के रूप में हुई है। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिवार को जरूरी सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भी भारतीय नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। दूतावास ने कहा कि वह पीड़ित परिवारों के संपर्क में है और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर उन्हें हर संभव मदद दे रहा है। -------------------- यह खबर भी पढ़ें… UAE के पास तेल टैंकर पर हमला:19 भारतीय सवार थे: सभी सुरक्षित; 8 महीने में 15 भारतीय नाविकों की मौत संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पास बुधवार को कच्चे तेल से भरे एक टैंकर पर हमला हुआ। जहाज पर 19 भारतीय नाविकों समेत कुल 22 लोग सवार थे। UAE कोस्ट गार्ड ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान में TTP का बड़ा हमला, 11 पुलिसकर्मियों को मार डाला, DSP-सब इंस्पेक्टर भी नहीं छोड़े
    Next Article
    एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सेन पर तीसरे अफेयर का आरोप:चीनी महिला, कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट से रिश्ता था; 18 नवंबर को अमेरिकी संसद में पेशी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment