Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UAE में फंसे भारतीयों को राजस्थानी बिजनेसमैन ने सुरक्षित रुकवाया:200 लोगों को 11 गाड़ियों में बैठाकर दुबई के अपने फार्महाउस पर ले गए

    4 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण तमाम भारतीय दुबई सहित अन्य देशों में फंसे हुए हैं। फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण ये लोग भारत लौट भी नहीं पा रहे हैं। इसमें नौकरीपेशा से लेकर टूरिस्ट तक शामिल हैं। तमाम लोगों के पैसे भी खत्म हो गए हैं। उनके वहां ठहरने से लेकर खाने-पीने तक की दिक्कत आ गई है। ऐसी मुसीबत की घड़ी में राजस्थान के रहने वाले बिजनेसमैन धीरज जैन मददगार बनकर सामने आए हैं। जैन ने इस मुश्किल समय में 200 से अधिक भारतीयों को अलग-अलग इलाकों से गाड़ी भेजकर बुलावाया। इसके बाद दुबई के अजमान स्थित अपने फार्म हाउस में इनके ठहरने, खाने-पीने की मुफ्त व्यवस्था कराई। अलग-अलग इलाकों में फंसे लोगों के लिए बाकायदा 11 गाड़ियां भेजी गई थीं। पहले फॉर्म हाउस के ये PHOTO देखिए … धीरज जैन बोले: फ्लाइट कैंसल हुईं तो भारतीयों के सामने खड़ी हो गई बड़ी परेशानी नागौर में मेड़ता सिटी के मूल निवासी धीरज जैन पिछले करीब 11 वर्षों से यूएई में रियल एस्टेट डेवलपर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया-अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग जैसे हालात बनने के बाद यूएई में एहतियातन कई फ्लाइट्स कैंसल कर दी गईं। इसके साथ ही होटल बुकिंग भी रद्द होने लगीं। अचानक फ्लाइट और होटल कैंसल होने से बड़ी संख्या में भारतीय यात्री दुबई सहित अन्य शहरों में फंस गए। कई लोग सीमित बजट में यात्रा पर आए थे, ऐसे में अतिरिक्त खर्च उठाना उनके लिए संभव नहीं था। उनके सामने ठहरने और खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई थी। सोशल मीडिया पर नंबर जारी कर दी मदद की पेशकश धीरज जैन के अनुसार, जैसे ही उन्हें भारतीयों के फंसे होने की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर अपना मोबाइल नंबर जारी कर दिया। उन्होंने संदेश दिया कि जो भी भारतीय यूएई में फंसा है और जिसके पास रुकने की व्यवस्था नहीं है, वह अजमान स्थित उनके फॉर्म हाउस में ठहर सकता है। संदेश जारी होने के बाद उनके पास लगातार कॉल आने लगे और मदद का सिलसिला शुरू हो गया। 11 गाड़ियां लगाकर खुद पहुंचाया सुरक्षित ठिकाने तक धीरज जैन ने बताया - कई लोगों के पास उनके फॉर्म हाउस तक पहुंचने के लिए परिवहन की सुविधा भी नहीं थी। ऐसे में उन्होंने अपनी 11 गाड़ियां लगाईं और दुबई व अन्य शहरों से लोगों को खुद बुलवाया। वर्तमान में उनके फॉर्म हाउस में करीब 200 भारतीय ठहरे हुए हैं। सभी हालात सामान्य होने और फ्लाइट्स दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर 300 लोगों तक के ठहरने की व्यवस्था करने की तैयारी भी की जा रही है। ‘मैं जा सकता था, लेकिन सेवा को प्राथमिकता दी’ धीरज जैन ने कहा - भारत में उनके परिजन चिंतित थे और वे चाहें तो निजी व्यवस्था से देश लौट सकते थे, लेकिन उन्होंने संकट की इस घड़ी में यूएई में रुककर लोगों की मदद करना ज्यादा जरूरी समझा। भारतीयों के अलावा अन्य देशों के नागरिकों के भी कॉल आ रहे हैं और उन्हें भी यथासंभव मदद दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट:जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश सेना ने नाकाम की
    Next Article
    जिनेवा बातचीत से जंग तक, ट्रंप-नेतन्याहू की रणनीति और ईरान पर हमले की पूरी कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment