Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UCG कानून के समर्थन में दारुल शफा के सामने प्रदर्शन:पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, राज्यपाल को भेजा प्रतिलिपि

    22 hours ago

    1

    0

    यूजीसी कानून के समर्थन में शुक्रवार को राजधानी के दारुल शफा के सामने बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया। अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ता कानून के समर्थन में जुटे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य दारुल शफा गेट नंबर-1 पर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन राज्यपाल को अधिकारियों को सौंपा। यूजीसी कानून के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ता यूजीसी कानून के समर्थन में प्रदर्शन करने दारुल शफा पहुंचे। पार्टी का कहना है कि यह कानून विश्वविद्यालयों में एससी, ओबीसी और अन्य वंचित वर्गों के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के उद्देश्य से लागू किया गया है, इसलिए इसके समर्थन में आवाज उठाना जरूरी है। सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वामी प्रसाद मौर्य ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में यूजीसी कानून लागू किया गया, लेकिन इसके समर्थन में आवाज उठाने वालों के साथ सख्ती बरती जा रही है। मौर्य ने आरोप लगाया कि जब कुछ सवर्ण संगठनों ने इस कानून के विरोध में प्रदर्शन किया तो सरकार का रवैया नरम रहा, जबकि कानून के समर्थन में सड़क पर उतरे एससी-ओबीसी समाज के लोगों के साथ पुलिस ने कथित रूप से कठोर व्यवहार किया। विश्वविद्यालयों में बढ़ते भेदभाव और आत्महत्याओं का मुद्दा उठाया प्रेस वार्ता के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने विश्वविद्यालयों में बढ़ते भेदभाव और छात्र आत्महत्याओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए बने कानून को मजबूती से लागू किया जाना चाहिए और उसके समर्थन में खड़े लोगों को दबाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी की संभावना है। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ पदयात्रा शुरू की:नाम बदलने के विरोध में तिलोई से मोहनगंज तक 15 किमी मार्च
    Next Article
    उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन का प्रदर्शन:जौनपुर शाखा ने काली पट्टी बांधकर सरकारी नीतियों का किया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment