Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Udhampur में गहरी खाई में गिरी बस, दो यात्रियों की मौत और 15 घायल

    4 hours from now

    1

    0

    जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में दूरदराज के इलाके में बुधवार को एक यात्री बस के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बस पचौंड से रामनगर जा रही थी तभी सुबह करीब आठ बजे गुल्ली गला के पास यह हादसा हो गया।इस घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर लोहे के मलबे में तब्दील हो गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और 17 घायल यात्रियों को बसंतगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रामनगर अस्पताल रेफर किया गया जहां एक महिला और छह साल की लड़की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।अधिकारियों ने बताया कि घायल छह अन्य यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें विशेष उपचार के लिए उधमपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुनील भारद्वाज ने अस्पताल जाकर घायल यात्रियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उस सड़क की हालत पर चिंता जताई जहां दुर्घटना हुई थी और यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सड़क को बेहतर बनाने की जरूरत पर जोर दिया।उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के महत्व पर भी जोर दिया ताकि लोगों को खासकर आपातकालीन स्थितियों में समय पर चिकित्सा सहायता और बेहतर इलाज मिल सके। इससे पूर्व, हादसे की सूचना मिलने पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर के उपायुक्त अनंत द्विवेदी से बात की। उन्होंने कहा कि हर संभव मदद दी जा रही है और उनका कार्यालय जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Dussehra पर Cockroach दहन पर घमासान, Kapil Mishra बोले- तिलमिलाए देश के राजनीतिक दीमक
    Next Article
    Delhi Airport पर Bhagwant Mann पर 50 हजार का जुर्माना, AAP ने केंद्र पर लगाया गंभीर आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment