Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UGC के खिलाफ प्रदर्शन, लखनऊ पुलिस से धक्का-मुक्की:कपड़े उतारे, बैरिकेडिंग पर चढ़े; अलंकार अग्निहोत्री बोले- BJP से छिटका सवर्ण

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में UGC रेगुलेशन के खिलाफ शनिवार को सवर्ण मोर्चा सड़क पर उतर गया। सैकड़ों प्रदर्शनकारी हाथ में तिरंगा लेकर आगे बढ़ रहे थे, पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग करके रोक लिया। इससे नाराज प्रदर्शनकारी कपड़े उतारकर सड़क पर बैठ गए। कुछ बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें खींच-खींचकर नीचे उतारा। कुछ पुलिस बस की छत पर चढ़ने लगे। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी बहस हुई। धक्का-मुक्की हुई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बस में ठूस-ठूसकर भरा और इको गार्डन ले गई। UGC रेगुलेशन के खिलाफ इस्तीफा देने वाले पूर्व बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। कहा- सवर्ण और ओबीसी वर्ग भाजपा से छिटक चुका है। हम जल्द ही नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे। जनता को भाजपा का विकल्प उपलब्ध कराएंगे। भाजपा सिर्फ विदेशी जनता पार्टी बनकर रह गई है। प्रदर्शनकारी परिवर्तन चौक से गांधी प्रतिमा जाने वाले थे, लेकिन केडी बाबू स्टेडियम के पास ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस बीच, शहर के ही मोहनलालगंज इलाके में श्रीराजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ‘दीपू’ को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। प्रदर्शन की तस्वीरें… प्रदर्शन के पल-पल अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पद छोड़ा है, कांग्रेस नहीं', इस्तीफे के बाद बोले हेमंत कटारे
    Next Article
    शंकराचार्य बोले- जो गोमाता के साथ नहीं, वह कसाई:काशी में संतों से पूछा- आप गाय या आय के साथ; अब धर्म युद्ध होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment