Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उज्जैन के स्टूडेंट को कनाडा में कार चढ़ाकर मार डाला:कॉलेज के 10-12 छात्रों ने आपसी रंजिश में पीटा; बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गए थे

    4 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के उज्जैन के एक छात्र की कनाडा में कॉलेज के छात्रों ने हत्या कर दी। 10-12 युवकों ने पहले छात्र की पिटाई की, फिर उस पर गाड़ी चढ़ा दी। छात्र को गंभीर चोटें आई थीं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वारदात 14 मार्च को फोर्ट सेंट जॉन शहर में हुई। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान गुरकीरत सिंह मनोचा के रूप में हुई है, जो देवास रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी के निवासी थे। वे कनाडा के नॉर्दर्न लाइट्स कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट के पोस्ट डिग्री डिप्लोमा प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहे थे। करीब सवा साल पहले वे पढ़ाई के लिए कनाडा गए थे। दोस्त के फोन से परिवार को मिली जानकारी रायपुर निवासी प्रबकीरत सिंह ने बताया कि वह गुरकीरत के बड़े भाई हैं। उन्हें कनाडा में ही रह रहे गुरकीरत के एक दोस्त ने देर रात फोन कर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि गुरकीरत की मौत हो गई है। इसके बाद प्रबकीरत सिंह ने परिवार को सूचना दी। स्थानीय पुलिस और अस्पताल से संपर्क किया। देखिए, दो तस्वीरें… मारपीट के बाद गाड़ी चढ़ाकर हत्या की गई प्रबकीरत सिंह ने बताया कि गुरकीरत वॉलमार्ट में काम करते थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद नॉर्दर्न लाइट्स कॉलेज के कुछ छात्र उन्हें अपने साथ ले गए थे। छात्रों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद बताया जा रहा है। झगड़े के दौरान गुरकीरत भी उसमें फंस गए। कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट की और उन पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात में 10-12 युवक शामिल थे उन्होंने बताया कि वारदात में करीब 10-12 युवक शामिल थे। स्थानीय पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई में 7-8 लोगों को हिरासत में लिया, हालांकि बाद में उनके वकील के पहुंचने पर उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने अस्पताल में शव की पहचान करवाई, जिसमें पुष्टि हुई कि मृतक गुरकीरत सिंह मनोचा ही हैं। तीन सप्ताह में भारत लाया जाएगा शव प्रबकीरत सिंह ने बताया कि कनाडा पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गुरकीरत के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए करीब तीन सप्ताह का समय बताया गया है। परिवार ने सरकार से शव को जल्द भारत लाने में मदद की अपील की है। मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना गुरकीरत के पिता गुरजीत सिंह मनोचा ने घटना की जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। ……………………… यह खबर भी पढ़ें उज्जै में युवक ने खुद को गोली मारने से पहले लगाया आखिरी स्टेटस उज्जैन में शनिवार शाम एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना नीलगंगा थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में हुई। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक ने आत्महत्या से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो भावुक स्टेटस पोस्ट किए थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मैं जिंदा हूं...', IRGC की धमकी के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने कॉफी पीते हुए ईरान को दी चुनौती
    Next Article
    डिस्चार्ज के तुरंत बाद बिगड़ी YouTuber Anurag Dobhal की तबीयत, सांस लेने में हो रही दिक्कत, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment