Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उज्ज्वला लाभार्थियों को 1500 करोड़ की सब्सिडी जारी:प्रदेश के 1.86 करोड़ लोगों को मुफ्त सिलेंडर रिफिल मिला, गाजीपुर में 550 को मिला लाभ

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने होली से ठीक पहले उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 फरवरी को लखनऊ के लोक भवन से 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि का हस्तांतरण शुरू किया। इससे प्रदेश के 1.86 करोड़ लाभार्थियों के खातों में सीधे पैसे भेजे जाएंगे। इसी कड़ी में, गाजीपुर के ऑडिटोरियम हॉल में 550 लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह लाभ वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण (जनवरी से मार्च 2026) के तहत होली विशेष रिफिल के रूप में दिया जा रहा है। प्रति सिलेंडर लगभग 925 रुपये की कीमत पर, केंद्र सरकार 363.33 रुपये और राज्य सरकार 561.67 रुपये की सब्सिडी प्रदान कर रही है। यह सब्सिडी राशि लाभार्थियों के आधार प्रमाणित बैंक खातों में सीधे अंतरित की जाती है। जनपद गाजीपुर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 3,17,082 सक्रिय लाभार्थी हैं, जिनके लिए 66 घरेलू गैस एजेंसियां संचालित हैं। जिले में 2,94,142 लाभार्थियों ने अपने बैंक खातों को आधार से लिंक करा लिया है, जबकि 2,60,837 लाभार्थियों ने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराकर महिलाओं को धुएं से होने वाली बीमारियों से बचाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। प्रशासन द्वारा आधार प्रमाणीकरण और ई-केवाईसी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सभी पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके। होली से पहले मिली यह सौगात गरीब परिवारों के लिए आर्थिक राहत के साथ-साथ त्योहार की खुशियां भी लेकर आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नासिर सिद्दीकी से मोहसिन खां को जान का खतरा:बरेली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद को बताया निर्दोष, 20 लाख की रंगदारी मांगने का दावा
    Next Article
    HPV टीकाकरण अभियाम की लखनऊ से हुई शुरुआत:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- बेटी बचाओ, पढ़ाओ…सर्वाइकल कैंसर से बचाओ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment