Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    HPV टीकाकरण अभियाम की लखनऊ से हुई शुरुआत:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- बेटी बचाओ, पढ़ाओ…सर्वाइकल कैंसर से बचाओ

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ से प्रदेशव्यापी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाना सरकार की प्राथमिकता है। केजीएमयू में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 46 लाख किशोरियों को मुफ्त वैक्सीन लगाने का लक्ष्य घोषित किया और टीका लगवाने वाली बेटियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। केजीएमयू के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लगभग 46 लाख किशोरियों को इस अभियान के तहत वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। यह वैक्सीन सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध होगी। अगले तीन माह तक वैक्सीन के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक परिवार अपनी बेटियों को टीका लगवाने के लिए आगे आएं। प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय लॉन्च के साथ जुड़ा प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी यह अभियान शुरू हुआ। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम और विभागीय अधिकारी केजीएमयू से वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री के लॉन्च कार्यक्रम से जुड़े। यह टीकाकरण 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। चिकित्सा क्षेत्र में भारत की प्रगति का उल्लेख डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। कोरोना महामारी के दौरान टीकाकरण अभियान में भारत ने दुनिया के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जच्चा-बच्चा टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों को 12 से 14 प्रकार के टीके निःशुल्क लगाए जा रहे हैं और नए टीकों को भी अभियान में जोड़ा जा रहा है। इससे मातृ एवं शिशु मृत्युदर में कमी लाने में मदद मिल रही है। ‘एक भी बेटी वंचित न रहे’ ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि टीकाकरण से कोई भी बेटी वंचित न रह जाए। ग्राम प्रधान, बाल विकास और महिला कल्याण विभाग संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसे लेकर किसी प्रकार की भ्रांति में आने की जरूरत नहीं है। बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां पुलिस विभाग में करीब 35 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ प्रदेश की सुरक्षा में योगदान दे रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले कैंसर के मामलों में लगभग 22.86 प्रतिशत हिस्सा रखता है और नए मामलों व मौतों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है। ऐसे में एचपीवी टीकाकरण बेटियों को एक प्रभावी सुरक्षा कवच प्रदान करेगा। कार्यक्रम में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा, अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष, केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पिंकी जोएल, महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. एचडी अग्रवाल, अपर मिशन निदेशक एवं विशेष सचिव धीरेंद्र सिंह सचान, डॉ. केके सिंह, सीएमओ लखनऊ डॉ. एनबी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उज्ज्वला लाभार्थियों को 1500 करोड़ की सब्सिडी जारी:प्रदेश के 1.86 करोड़ लोगों को मुफ्त सिलेंडर रिफिल मिला, गाजीपुर में 550 को मिला लाभ
    Next Article
    हत्या के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार:मोरंग डालने और पैसों के लेनदेन पर हुआ था विवाद, सिर पर डंडा मारकर ली थी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment