Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ukraine War: रूस से रिश्ते सुलह कराने में मददगार, Dutch Foreign Minister टॉम बेरेन्डसेन का बयान

    59 minutes ago

    2

    0

    नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेन्डसेन ने रविवार को कहा कि उनका देश रूस के साथ भारत के लगातार जुड़ाव को एक अतिरिक्त लाभ के रूप में देखता है, क्योंकि उसका मानना ​​है कि नयी दिल्ली मॉस्को के साथ अपने संबंधों का इस्तेमाल करके उसे यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए मना सकती है। बेरेन्डसेन 22 -23 नवंबर के दौरान भारत की सरकारी यात्रा पर हैं। उन्होंने रविवार को यहां विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ विदेश मंत्रियों की पहली बैठक की सह-अध्यक्षता की और भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की।भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और मॉस्को के साथ उसके लगातार जुड़ाव से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए, बेरेन्डसेन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम समझते हैं कि भारत का अपना इतिहास है, दुनिया में उसकी अपनी भूमिका है और उसके अपने संबंध हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम असल में इसे भारत के साथ अपने संबंधों के लिए एक अतिरिक्त लाभ के रूप में देखते हैं कि भारत के रूस के साथ संबंध हैं। भारत इन संबंधों का इस्तेमाल रूस को यह समझाने के लिए कर सकता है कि उसे इस युद्ध को खत्म करना चाहिए और युद्धविराम को स्वीकार करना चाहिए।’’ रूस-यूक्रेन युद्ध अपने पांचवें वर्ष में है तथा दोनों पक्षों की ओर से हमले और तेज हो गए हैं। बेरेन्डसेन ने कहा कि व्यापारिक देशों के रूप में, भारत और नीदरलैंड की समुद्री सुरक्षा और आवागमन की स्वतंत्रता को लेकर समान चिंताएं हैं और उन्हें आज की तेजी से अनिश्चित होती दुनिया में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।व्यापार के मोर्चे पर, उन्होंने प्रस्तावित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को - जिस पर दिसंबर में हस्ताक्षर होने की उम्मीद है - एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जो वस्तुओं के व्यापार से परे भी नए अवसर खोल सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    HIMUDA की टाउनशिप योजना के खिलाफ Baddi के 14 पंचायतों के किसान, दी आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    Nagpur में Air Fest 2026 संपन्न, Sukhoi 30 और सूर्य किरण टीम ने दिखाया हैरतअंगेज करतब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment