Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उमेश राय हावड़ा उत्तर विधानसभा से विधायक बने:गाजीपुर के पलियां बुजुर्ग गांव में जीत का जश्न

    4 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर जिले के भांवरकोल क्षेत्र के पलियां बुजुर्ग गांव निवासी उमेश राय ने हावड़ा उत्तर (170) विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही वह पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्य बन गए हैं। उनकी जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही पलियां बुजुर्ग गांव में खुशी का माहौल छा गया। समर्थकों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी का इजहार किया। गांव में जगह-जगह पटाखे छोड़े गए और ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोगों ने जश्न मनाया। उमेश राय के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के बुजुर्ग, युवा और महिलाएं सभी उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। समर्थकों का कहना है कि यह जीत उमेश राय के सरल स्वभाव, जनसेवा और क्षेत्र में उनकी सक्रियता का परिणाम है। इस अवसर पर उमेश राय ने सभी मतदाताओं और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस जीत से उमेश राय का राजनीतिक कद और भी मजबूत हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैंगस्टर मिथुन सोलंकी ने संपत्ति-विवाद में खुद को गोली मारी:बुलंदशहर में भाई ने बनाया वीडियो, फंसाने का आरोप
    Next Article
    सूरत SBI लूटकांड में गोंडा से दो आरोपी गिरफ्तार:विकास सिंह रायबरेली कृषि विभाग में संविदा कर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment