Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव गौशाला में बजरंग दल का हंगामा:गोवंश की दयनीय स्थिति पर SDM को ज्ञापन देंगे

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सिकंदरपुर सिरोसी ब्लॉक के ग्राम सम्भर खेड़ा स्थित गौशाला में अव्यवस्थाओं को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गौशाला में गोवंश की दयनीय स्थिति की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जिम्मेदारों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गौशाला में बंद गोवंश की हालत बेहद खराब है और उनकी उचित देखभाल नहीं की जा रही है। बजरंग दल के पदाधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि गौशाला का गेट बंद था और उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी, जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश और बढ़ गया। जिला संयोजक नितिन शुक्ला के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बताया कि ग्राम प्रधान को सुबह से कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और न ही मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि गौशाला में सब कुछ सही होता तो गेट बंद रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस दौरान मौके पर जिला सह संयोजक वैभव, जिला गौरक्षा प्रमुख विकास प्रजापति, प्रखंड संयोजक विकास चौहान सहित सोमेश, विजय, रज्जत सिंह, शिवम, शुभम, शिवमंगल, दीपक, सुमित, पंकज, अमित और विराज समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में गौशाला की स्थिति सुधारने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गौशाला में गोवंश के लिए न तो पर्याप्त चारे की व्यवस्था है और न ही साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कई मवेशियों के बीमार होने की भी आशंका जताई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि उच्च स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर सीएमओ कार्यालय में पटल आवंटन पर गंभीर आरोप:वित्तीय कार्यों के केंद्रीकरण और नियम उल्लंघन की शिकायत, उच्चस्तरीय जांच के आदेश
    Next Article
    बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत:सुलतानपुर में मामा की शादी से लौटते समय हादसा, 26 दिन पहले हुआ था बेटी का जन्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment