Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव जिला अस्पताल में सुरक्षा गार्ड पर आरोप:वार्ड में भर्ती युवती से लाइट्स बन्द कर छेड़छाड़ की, पुलिस ने हिरासत में लिया

    3 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के जिला अस्पताल में एक सुरक्षा गार्ड पर भर्ती युवती से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित अस्पताल के वार्ड नंबर 2 में देर रात हुई, जिसने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, बारासगवर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को थ्रेसर मशीन से गेहूं कटाई के दौरान चोट लग गई थी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शुक्रवार रात उसे इमरजेंसी से वार्ड नंबर 2 में भर्ती किया था। आरोप है कि देर रात ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड वार्ड में पहुंचा और उसने पहले वार्ड की सभी लाइटें बंद कर दीं। इसके बाद वह युवती के बिस्तर के पास गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। बताया जा रहा है कि गार्ड ने स्वास्थ्य का हाल जानने के बहाने युवती के करीब जाने की कोशिश की। घटना के समय युवती की मां भी वहीं बिस्तर के नीचे सो रही थी। युवती ने विरोध करते हुए जोर से चिल्लाना शुरू किया, जिससे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के मरीज और अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद यह मामला सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी सुरक्षा गार्ड को हिरासत में ले लिया। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर महिला मरीजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सदर कोतवाली प्रभारी सी.के. मिश्रा ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मध्य रेलवे पर तीसरी लाइन का काम:बलिया से गुजरने वाली कई ट्रेनों का रूट डायवर्जन, नियंत्रण, यात्रियों को होगी परेशानी
    Next Article
    अकबरपुर स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी मुफ्त वाई-फाई सुविधा:अम्बेडकरनगर में जून तक शुरू होगी सेवा, 100 मीटर होगी रेंज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment