Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव के शिवरात्रि मेले का विवाद:बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपा, निष्पक्ष जांच की मांग

    6 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में शिवरात्रि मेले के दौरान हुए विवाद को लेकर शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पदाधिकारियों का आरोप है कि मेले में उत्पात मचाने वालों पर कार्रवाई के बजाय बीच-बचाव करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बजरंग दल के पदाधिकारी नितिन शुक्ला ने बताया कि 15 फरवरी को नवाबगंज ब्लॉक के मही नईमपुर गांव में शिवरात्रि मेले का आयोजन किया गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने मेले में लगी मूर्तियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और उन्हें पाखंड बताया। आरोप है कि इन लोगों ने मेले में तोड़फोड़ भी की और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। नितिन शुक्ला के अनुसार, जब मेले में मौजूद महंतों और साधु-संतों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो उन लोगों ने महंतों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद भक्तों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुरवा कोतवाली में दबाव बनाकर उन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, जिन्होंने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश की थी। उनके मुताबिक, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर सात धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें एससी/एसटी एक्ट भी शामिल है। बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि इस मामले में वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है। इसी को लेकर संगठन के कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की। उन्होंने एसपी से अनुरोध किया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जाए और जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं निर्दोष लोगों को इस मामले में परेशान न किया जाए। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहीद स्मारक तोड़े जाने पर पूर्व मंत्री का धरना:कुशीनगर में सपा नेताओं का विरोध; NHAI बोला- ROW में था, जमीन मिले तो फिर बनाएंगे
    Next Article
    हरदोई सदर में सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी:राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल के प्रयासों से लाखों का बजट स्वीकृत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment