Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव का विद्युत शवदाह गृह 5 साल से बंद:लाखों की मशीनें जंग खा रही, लोग अंतिम संस्कार को परेशान

    15 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के मिश्रा कॉलोनी स्थित श्मशान घाट पर वर्ष 1994 में स्थापित विद्युत शवदाह गृह पिछले पांच वर्षों से बंद पड़ा है। कोरोना काल 2021 से ठप पड़ी इस सुविधा के कारण लाखों रुपये की मशीनें देखरेख के अभाव में जंग खा रही हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को अंतिम संस्कार में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि विद्युत शवदाह गृह को पर्यावरण संरक्षण और कम खर्च में अंतिम संस्कार की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया था। इसके बंद होने से लोग अब पारंपरिक लकड़ी का उपयोग करने को मजबूर हैं, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और बड़ी मात्रा में लकड़ी की खपत से पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। इसका सबसे अधिक असर गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, यह शवदाह गृह पहले भी कई बार खराब हुआ था। तत्कालीन अधिशासी अधिकारी उमेश चंद्र मिश्रा और नरेंद्र मोहन मिश्रा के कार्यकाल में दो बार इसकी मरम्मत कराकर इसे फिर से चालू किया गया था। वर्ष 2021 में कोरोना काल के दौरान यहां लगभग 25 शवों का अंतिम संस्कार किया गया था। इससे पहले भी यह लगभग तीन वर्षों तक नियमित रूप से संचालित रहा, जिसमें 200 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि मशीन में लगे एलिमेंट खराब हो जाने के कारण इसे बंद कर दिया गया था। समय पर मरम्मत न होने के कारण मशीनें बेकार पड़ी हैं और अब उन पर जंग लगने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी देखभाल की जाती तो लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति खराब नहीं होती। नगर पालिका गंगाघाट के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा ने इस संबंध में बताया कि संबंधित कंपनी से संपर्क किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मरम्मत कराकर विद्युत शवदाह गृह को दोबारा चालू कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में चलती ट्रक में घुसी कार, मां-बेटे की मौत:कार क्षतिग्रस्त, दो अन्य घायल; झपकी आने से हुआ हादसा
    Next Article
    प्रशिक्षु IPS ने ली पुलिस लाइन परेड की सलामी:प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण, ड्रोन से हुई निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment