Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रशिक्षु IPS ने ली पुलिस लाइन परेड की सलामी:प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण, ड्रोन से हुई निगरानी

    14 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। प्रशिक्षु आईपीएस मोहम्मद आफताब आलम ने परेड की सलामी ली और विभिन्न पुलिस इकाइयों का समग्र निरीक्षण किया। यह निरीक्षण पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में हुआ। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों के अनुशासन, एकरूपता और शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया गया। उन्हें परेड मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, वर्दी की शुद्धता, शारीरिक दक्षता और समय की पाबंदी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण अवधि को आत्मविकास का अवसर बताते हुए पुलिस सेवा में सत्यनिष्ठा, व्यवहार-कुशलता और जनता के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। 4 तस्वीरें देखिए.. इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपराधिक घटनाओं में साक्ष्य संकलन, क्राइम सीन को संरक्षित रखने और अग्निशामक उपकरणों के प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। सुरक्षा व्यवस्था और प्रशिक्षण की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन कैमरे से पूरी गतिविधि की निगरानी की गई। पुलिसकर्मियों की शारीरिक क्षमता और मानसिक स्फूर्ति बनाए रखने के उद्देश्य से फिटनेस ड्रिल, दौड़ और अन्य शारीरिक अभ्यास भी कराए गए। प्रशिक्षु आईपीएस ने कंट्रोल रूम और 112 आपातकालीन सेवा कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मियों की कार्यप्रणाली, अभिलेखीय व्यवस्था और प्रतिक्रिया तत्परता का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने निरंतर सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव का विद्युत शवदाह गृह 5 साल से बंद:लाखों की मशीनें जंग खा रही, लोग अंतिम संस्कार को परेशान
    Next Article
    एक साल भी नहीं चल सका 7 जन्मों का बंधन:शादी के एक साल के भीतर 5 लाख रुपये की मांग, मारपीट के बाद घर से निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment