Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 66 पुलिसकर्मियों का डायल-112 में तबादला:थानों और पुलिस लाइन से भेजे गए, SP बोले- आदेश का पालन न करने वाले पर कार्यवाही होगी

    11 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में पुलिस विभाग ने बुधवार देर रात प्रशासनिक व्यवस्था के तहत 66 पुलिसकर्मियों की नई तैनाती की। एसएसपी जयप्रकाश सिंह के आदेश पर जारी सूची में आरक्षी और मुख्य आरक्षी शामिल हैं। इनमें एक महिला आरक्षी वैष्णवी का नाम भी है। तबादले के बाद संबंधित थानों और पुलिस लाइन में तैनात जवानों को डायल-112 परियोजना में काम करना होगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल कार्यमुक्त कर इसकी रिपोर्ट भेजें।डायल-112 में भेजे गए पुलिसकर्मी पुलिस लाइन के अलावा अजगैन, सोहरामऊ, बिहार, हसनगंज, औरास, कोतवाली, माखी, असोहा, सफीपुर, अचलगंज, आसीवन, मौरावां, दही और एफ-84 थानों में तैनात थे। आरक्षी और मुख्य आरक्षी सूची में शामिल तबादला सूची में आरक्षी और मुख्य आरक्षी स्तर के पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। विभाग ने इन सभी को डायल-112 की जिम्मेदारी सौंपी है। 66 पुलिसकर्मियों की सूची में महिला आरक्षी वैष्णवी का नाम भी शामिल है। उन्हें भी नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश एसएसपी के आदेश के बाद संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिस लाइन के अधिकारियों को पुलिसकर्मियों को तत्काल कार्यमुक्त करने को कहा गया है। साथ ही, कार्यमुक्त किए जाने की रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कॉर्पियो में लिफ्ट देकर 10 हजार लूटे:प्रयागराज में अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखकर अमेठी लौट रहा था पीड़ित
    Next Article
    मतदान केंद्रों के100 मी. दायरे में बूथ लगाने पर रोक:संशोधित आदेश जारी, बूथ के लिए प्रशासन से अनुमति जरूरी; नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment