Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में चारपाई से गिरने से व्यक्ति की मौत:नाक में चोट लगने से रात भर हुआ रक्तस्राव, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

    14 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के हिम्मत खेड़ा में चारपाई से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक संदिग्ध हालत में था। घटना 21-22 फरवरी 2026 की रात की है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय राजू पुत्र मूलचंद के रूप में हुई है, जो हिम्मत खेड़ा, थाना औरास का निवासी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के अनुसार, राजू अक्सर शिशुपाल पुत्र दुलारे की अर्ध-निर्मित दुकानों में सोया करता था। घटना की रात वह अत्यधिक नशे में था। चारपाई के पास लेटने के दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में औंधे मुंह चारपाई पर गिर गया। इस दौरान उसका मुंह चारपाई की पाटी से टकराया, जिससे उसकी नाक में गंभीर चोट आई। गिरने के बाद राजू संभल नहीं पाया और चारपाई से उठ नहीं सका। उसकी नाक से लगातार रक्तस्राव होता रहा, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की मां रामप्यारी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी। मृतक राजू के तीन भाई हैं, जिनमें दयाशंकर और संजय लुधियाना में काम करते हैं। उसकी चार विवाहित बहनें राधिका, रीता, कुसुम और पूनम अपने ससुराल में रहती हैं। घर पर केवल उसकी मां रामप्यारी रहती हैं। राजू की पत्नी दुर्गा उसे लगभग 20 साल पहले छोड़कर चली गई थी और उनके कोई बच्चे नहीं थे। पुलिस न शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में मेगा विधिक सेवा शिविर आयोजित:44 विभागों ने लगाए स्टॉल, लोगों को मिला लाभ
    Next Article
    हमीरपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:चेयरमैन ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, दो की हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment