Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में गंगा रेलवे पुल के नीचे कटान जारी:स्थानीय लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की, खतरे की आशंका

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र में पुराने गंगा रेलवे पुल के नीचे लगातार हो रहे कटान ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नदी के तेज बहाव और लगातार मिट्टी खिसकने से पुल के आसपास की जमीन कमजोर होती जा रही है, जिससे भविष्य में बड़े खतरे की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की है। गंगाघाट स्थित मिश्रा घाट के पास गंगा किनारे पिछले कुछ समय से कटान तेज हो गया है। नदी का पानी धीरे-धीरे किनारों की मिट्टी को काटता हुआ अंदर की ओर बढ़ रहा है। इससे पुल के नीचे की सतह पर दबाव बढ़ने और आसपास की जमीन धंसने का खतरा पैदा हो गया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो हालात गंभीर हो सकते हैं। मौके पर मौजूद बुजुर्ग अब्दुल अज़ीज़ ने कटान को रोकने के लिए पारंपरिक और व्यावहारिक उपाय सुझाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जो बल्लियां लगाई जा रही हैं, वे केवल ऊपर से सहारा दे रही हैं, जबकि असली समस्या नीचे की मिट्टी के बहने से हो रही है। उनके अनुसार, जब नीचे से बालू और मिट्टी हटती है तो बल्लियां डगमगाने लगती हैं और सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पड़ जाती है। अब्दुल अजीज ने सुझाव दिया कि कटान रोकने के लिए मजबूत जमीन तक गहराई में बल्लियां गाड़नी चाहिए और उसके ऊपर बोरी तथा मिट्टी डालकर परत बनाई जानी चाहिए। इससे पानी का दबाव कम होगा और कटान को काफी हद तक रोका जा सकता है। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि अस्थायी उपायों के बजाय वैज्ञानिक और स्थायी निर्माण कार्य जरूरी है। क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि बरसात का मौसम नजदीक आते ही खतरा और बढ़ सकता है, क्योंकि जलस्तर बढ़ने पर कटान की रफ्तार तेज हो जाती है। पुल के नीचे लगातार मिट्टी बहने से आसपास के रास्तों और घाट क्षेत्र पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि अभी तक संबंधित विभागों की ओर से बड़े स्तर पर स्थायी कार्य शुरू नहीं किया गया है, लेकिन स्थानीय प्रशासन को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। लोगों का कहना है कि गंगा पुल क्षेत्र रेलवे और आम जनता दोनों के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल तकनीकी सर्वे और मजबूत तटबंध निर्माण कराया जाना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में युवक ने सरकारी खड़ंजा उखाड़ा:महिला के विरोध करने पर भिड़ने का प्रयास, वीडियो आया सामने
    Next Article
    युवती की हत्या का 48 घंटे बाद भी खुलासा नहीं:गन्ने के खेत में मिली थी युवती की लाश पुलिस जांच में जुटी चार टीमें, कोई सफलता नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment