Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती की हत्या का 48 घंटे बाद भी खुलासा नहीं:गन्ने के खेत में मिली थी युवती की लाश पुलिस जांच में जुटी चार टीमें, कोई सफलता नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के भीटी भदवाल गांव में 2 मार्च को 25 वर्षीय शीला की हत्या हो गई। घटना को 48 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस की चार टीमें गोंडा से बिहार और लखीमपुर खीरी तक जांच कर रही हैं, पर अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। परिजनों से पूछताछ और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर जांच की जा रही है। गांव में गन्ने की छिलाई करने आए बाहरी मजदूरों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। उनके अलावा परिजनों ने पुलिस को एक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया था, जिस पर मृतका शीला अक्सर बात करती थी। घटना के बाद इस नंबर का उपयोग करने वाला युवक फरार है, जिसकी तलाश पुलिस सक्रिय रूप से कर रही है। परिजन परेशान, अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा में हत्याकांड का 48 घंटे बाद भी खुलासा न होने से परिजन बेहद परेशान हैं। मृतका के पिता अशोक कुमार ने कड़ी सुरक्षा के बीच बेटी का अंतिम संस्कार किया। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं। कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं और अन्य संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने परिजनों को जल्द ही हत्याकांड का खुलासा और कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि 2 मार्च को दोपहर में 5 दिन से लापता शीला का शव गन्ने के खेत में मिला था। उसके हाथ रस्सी से बंधे थे और शव दुपट्टे से ढका हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में गंगा रेलवे पुल के नीचे कटान जारी:स्थानीय लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की, खतरे की आशंका
    Next Article
    कन्नौज के ठठिया में शराबी ने सड़क पर मचाया उत्पात:डंडा लेकर लेटा, शराब के लिए पैसे मिलने पर रास्ता छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment