Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में गुमटी में आग, लाखों का सामान जला:महिला ने पुरानी दुश्मनी में आग लगाने का आरोप लगाया

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव शहर के पीडी नगर इलाके में देर रात आगजनी की घटना हुई। राजधानी मार्ग स्थित मारुति सुजुकी शोरूम के सामने एक लोहे की गुमटी में आग लग गई, जिससे उसमें रखा परचून और अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीडी नगर में सड़क किनारे एक महिला लोहे की गुमटी में परचून की दुकान चलाती हैं। दुकान में किराने का सामान, दाल, चावल, चीनी, कोल्ड ड्रिंक और अन्य खाद्य सामग्री रखी थी। महिला रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चली गई थीं। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचीं, तो देखा कि गुमटी के अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित महिला रेखा ने बताया कि उनकी दुकान में किसी अज्ञात व्यक्ति ने देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच आग लगा दी। उन्होंने सुबह दुकान खोलने पर इस घटना का पता चलने की जानकारी दी। महिला के अनुसार, दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों से उनकी पुरानी दुश्मनी चल रही है और उसी रंजिश में यह घटना कराई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर पहले से एक मुकदमा भी चल रहा है और उन्हें उसी व्यक्ति पर शक है, हालांकि उन्होंने किसी का नाम स्पष्ट रूप से नहीं बताया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पीड़िता का कहना है कि पुलिस टीम मौके पर आई जरूर, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आग लगाने वाले लोगों की पहचान की जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर-खीरी में बाघ ने किसान को खाया:खींचते हुए गन्ने के खेत में ले गया, धड़ से दोनों पैर और बायां हाथ अलग मिला, कमर तक का हिस्सा खाया
    Next Article
    लाइन लगा कर ट्रेनों में आराम से चढ़िए:कानपुर सेंट्रल पर RPF ने भीड़ मैनेजमेंट ड्राइव चलाई, श्रमशक्ति और खजुराहो पैसेंजर में उमड़ी भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment