Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर-खीरी में बाघ ने किसान को खाया:खींचते हुए गन्ने के खेत में ले गया, धड़ से दोनों पैर और बायां हाथ अलग मिला, कमर तक का हिस्सा खाया

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में बाघ ने किसान को खा गया। धड़ से दोनों पैर और बायां हाथ अलग, कमर तक का हिस्सा खाया। खींचते हुए गन्ने के खेत में ले जाकर छोड़ दिया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन ढूढने निकले। कई घंटे तलाश करने के बाद सड़क पर उन्हें जूता और गमछा पड़ा मिला। उसी दिशा में जाकर देखा तो आधा खाया हुआ शव पड़ा मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस और वन विभाग को बाघ के हमले की सूचना दी। दोनों टीमें मौके पर पहुंची। शव बटोरकर काले बैग में भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला संपूर्णानगर वन रेंज के चीमा फॉर्म क्षेत्र का है। देखें 2 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला घटना जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर की है। जहां चीमा फॉर्म क्षेत्र के रहने वाले प्रगट सिंह (40) शुक्रवार शाम खेत पर काम करने गए किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और अगली सुबह गन्ने के खेत से उनका शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। कुछ दूरी पर करीब 20 फीट आगे उनका गमछा भी पड़ा मिला। इसके बाद लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई और आसपास के खेतों में खोजबीन शुरू कर दी गई। जब खेत की तरफ पहुंचे तो शव देख लोगों के होश उड़ गए। शव टुकड़ों में पड़ा हुआ मिला और आधा धड़ खाया हुआ था। गन्ने के खेत में मिला शव सूचना मिलते ही खजुरिया चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर गन्ने के खेत के अंदर तलाश शुरू की। इसी दौरान खेत के भीतर प्रगट सिंह का अधखाया शव बरामद हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पहले भी जंगली जानवरों की आवाजाही देखी गई है, इसलिए बाघ के हमले की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ाई गई है। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अकेले खेतों में न जाएं और सतर्क रहें। इस घटना के बाद चीमा फार्म और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें कानपुर में CM योगी का हेलिकॉप्टर डगमगाया था, 15-20 फीट ऊपर हवा में घूम गया था अप्रैल 2025 में सीएम योगी का हेलिकॉप्टर कानपुर में डगमगा गया था। हवा में हेलिकॉप्टर ने अचानक डायरेक्शन बदल दी थी। पायलट ने हालात को भांपते हुए तुरंत हेलिकॉप्टर की लैंडिंग कराई थी। फिर से टेकऑफ किया था। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ग्राउंड में हेलीपैड से करीब 4-35 बजे योगी हेलिकॉप्टर में सवार हुए। पायलट ने लखनऊ के लिए उड़ान भरी। इसके लिए 90 डिग्री में हेलिकॉप्टर घुमाया। लेकिन वो इससे ज्यादा घूम गया। जमीन से करीब 15-20 फीट ऊंचाई पर हेलिकॉप्टर डगमगाने लगा था। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहले पति को मौत की नींद, फिर हार्ट अटैक का नाटक कर रचाई शादी; कब्र खोदने के बाद खुला राज
    Next Article
    उन्नाव में गुमटी में आग, लाखों का सामान जला:महिला ने पुरानी दुश्मनी में आग लगाने का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment