Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में हिंदू नव संवत्सर पर भव्य जनसंपर्क अभियान:शहर 'जय श्रीराम' के उद्घोष से गूंजा, लोगों ने दिखाई आस्था

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर हिंदू नव संवत्सर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ एक भव्य जनसंपर्क अभियान निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। पूरे कार्यक्रम के दौरान 'जय श्रीराम' और 'भारत माता की जय' के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह अभियान शहर के विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस अभियान का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता विमल द्विवेदी ने किया। उन्होंने व्यापारियों और आमजन को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लोगों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया और भगवा अंगवस्त्र भेंट कर नवसंवत्सर के महत्व से अवगत कराया गया। जनसंपर्क अभियान में वक्ताओं ने चैत्र प्रतिपदा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इसी दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है, जो भारतीय संस्कृति, परंपरा और नव ऊर्जा का प्रतीक है। लोगों से अपनी सांस्कृतिक विरासत और सनातन मूल्यों से जुड़ने का आह्वान भी किया गया। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल रहे, जिन्होंने सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश दिया। शहर के व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। कई स्थानों पर व्यापारियों ने अभियान में शामिल लोगों का स्वागत भी किया। जनसंपर्क यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ती रही और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि हिंदू नव संवत्सर केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता और जीवन दर्शन का प्रतीक है, जिसे समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जिससे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी ने नए स्कूल का उद्घाटन किया:बहराइच के रामगांव में बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा
    Next Article
    अगरकर ने 2027 वर्ल्डकप तक कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने की मांग की:BCCI से रिक्वेस्ट की, 2023 में पद संभाला था; पहले भी मिल चुका है एक्सटेंशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment