Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में कांग्रेस का पुलिस बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन:मनरेगा बचाओ संग्राम में लाठीचार्ज पर जताया विरोध

    8 hours ago

    1

    0

    उन्नाव। नगर कांग्रेस कमेटी गंगाघाट के तत्वावधान में आज गांधी चौक (मिश्रा कॉलोनी) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण धरना दिया। यह धरना 17 फरवरी को मनरेगा बचाओ संग्राम के दौरान पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं पर की गई बर्बरता के विरोध में आयोजित किया गया था। नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेयी ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। मयंक बाजपेयी ने बताया कि पुलिस ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया था। इस घटना में सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हो गए थे, जिनमें महिला कार्यकर्ता भी शामिल थीं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भी चोटें आई थीं। बाजपेयी ने सवाल उठाया कि क्या अब प्रदेश में धरना प्रदर्शन की भी अनुमति नहीं है। उन्होंने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी जुल्म से नहीं डरेंगे। उन्होंने मांग की कि सरकार को मनरेगा कानून बहाल करना होगा और मजदूरों के हक की लड़ाई में कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेयी के साथ रामकिशोर पाल, बाबूलाल गुप्ता, मो हनीफ, संजय सिंह, विश्वनाथ दास, पिंटू तिवारी, बुद्धिलाल विश्वकर्मा, मो इकबाल, विचित्रवीर सिंह और निर्मल बाजपेयी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रात 8 बजे तक होंगी रजिस्ट्री-रविवार को भी खुलेगा कार्यालय:यूपी के कुछ जिलों में लागू होगी व्यवस्था, आगरा में 20 फरवरी से लागू होगी व्यवस्था
    Next Article
    नलकूप विभाग का वरिष्ठ सहायक 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने गौरीगंज कार्यालय से पकड़ा, मुंशीगंज थाने में हो रही पूछताछ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment