Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रात 8 बजे तक होंगी रजिस्ट्री-रविवार को भी खुलेगा कार्यालय:यूपी के कुछ जिलों में लागू होगी व्यवस्था, आगरा में 20 फरवरी से लागू होगी व्यवस्था

    7 hours ago

    1

    0

    जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों की रजिस्ट्र के लिए यदि दिन में समय नहीं मिल पा रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आगरा में अब 5 सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में से एक हर दिन दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक खुलेगा। रविवार को भी एक सब रजिस्ट्रार कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगा। यह व्यवस्था 20 फरवरी से लागू होगी। ये मिले हैं निर्देश महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा ने गाजियाबाद, आगरा, लखनऊ, वाराणसी व गौतमबुद्ध नगर के सहायक महानिरीक्षक निबंधन को लेखपत्र पंजीकरण सेवा की अवधि में आंशिक विस्तार व हर रविवार को रोस्टर के अनुसार कार्यालय संचालन के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि 19 जिलों के सदर रजिस्ट्रीकरण कार्यालयों में समवर्ती क्षेत्राधिकार लागू किया गया है। ये रही व्यवस्था कुछ जिलों में रविवार छुट्‌टी के कारण जरूरी दस्तावेजों के पंजीकरण में असुविधा सामने आई है। इसी क्रम में कार्यावधि में आंशिक संशोधन किया गया है। जिस सदर तहसील में दो से अधिक सब रजिस्ट्रार कार्यालय संचालित हैं, वहां एक नामित सब रजिस्ट्रार कार्यालय दोपहर एक बजे से रात 8 बजे तक खुलेगा। इस कार्यालय में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट का समय दोपहर एक से शाम 7 बजे तक रहेगा और पंजीकरण कार्रवाई दोपहर एक से रात 8 बजे तक होगी। शेष कार्यालय पहले की तरह से सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार ने बताया-नये नियम से कार्यालय खोलने का रोस्टर बनाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में आठ दिवसीय अखंड हरिनाम महोत्सव शुरू:महाराष्ट्र के हजारों भक्त होंगे शामिल, संत ज्ञानेश्वर महाराज की मनाई जा रही 785 वीं जयंती
    Next Article
    उन्नाव में कांग्रेस का पुलिस बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन:मनरेगा बचाओ संग्राम में लाठीचार्ज पर जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment