Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में कार ने ओवरब्रिज पर 4 लोगों को रौंदा:10 मीटर दूर जा गिरे घायल; एक कानपुर रेफर, पुल पर लगा लंबा जाम

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में बुधवार रात हरदोई ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुल पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार तेज रफ्तार से आ रही थी। कार ने सड़क किनारे बाइक और स्कूटी के पास खड़े चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी लोग करीब 10 मीटर दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। चारों घायल गंभीर, एक को कानपुर किया गया रेफर घायलों की पहचान विकास, नीरज, सोहित और पल्लू के रूप में हुई है। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। नीरज की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद पुल पर लगा लंबा जाम दुर्घटना के कारण हरदोई ओवरब्रिज पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद कार काशीराम कॉलोनी की ओर भागी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराने में जुट गई। जाम हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। CCTV फुटेज के आधार पर चालक की तलाश इंस्पेक्टर सीके मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार कार और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में एसडीएम ने नगर निगम कार्यालय का किया निरीक्षण:जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों की लंबित फाइलें जांची, 100 साथ ले गए
    Next Article
    हरदोई नुमाइश मेले में 45 फुट ऊंचे रावण का दहन:श्रीराम लीला मंचन के बाद हुआ भव्य आयोजन; आतिशबाजी और सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment