Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में खेत के पास महिला का शव मिला:पहचान के बाद लोगों से पूछताछ, CCTV खंगाल रही पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिले के सफीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक अज्ञात महिला का शव मिला। सफीपुर-मियागंज रोड पर ग्राम निहालखेड़ा के बाहर खेत के पास सड़क किनारे शव पड़ा होने की सूचना डायल 112 पर सुबह करीब 11:30 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही सफीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान फूलदुलारी (55 वर्ष) पत्नी कमलेश लोध, निवासी मोहल्ला सराय मुबारक अली, थाना सफीपुर, जनपद उन्नाव के रूप में हुई। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस के अनुसार, शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं। इससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है, हालांकि किसी प्रकार की हिंसा की पुष्टि नहीं हो सकी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र में लोगों से जानकारी ली। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला वहां कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना सफीपुर पुलिस ने यह भी कहा कि यदि रिपोर्ट में कोई आपराधिक तथ्य सामने आता है तो विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IAS मनीष बंसल ने संभाला कार्यभार:नए डीएम बोले-पीड़ित को निचले स्तर पर ही मिले न्याय, मेट्रो निर्माण से हो रही दिक्कतें दूर होंगी
    Next Article
    बुलंदशहर के यमुनापुरम में झुग्गियों में भीषण आग:लाखों का सामान जला, 3 साल का बच्चा घर पर अकेला था, सुरक्षित बचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment