Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:घर में अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते दम तोड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के काशीराम खेड़ा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय अंजनी पत्नी ब्रजेश कुमार के रूप में हुई है, जो काशीराम खेड़ा गांव की निवासी थीं। परिजनों ने बताया कि अंजनी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर वे उसे मोहन क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, अंजनी की तबीयत अचानक खराब हुई थी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, मौत के कारणों को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना संदिग्ध परिस्थितियों में होने के कारण हसनगंज थाना पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। अंजनी अपने पीछे तीन छोटे बच्चों सृष्टि, सौरभ और कन्हैया को छोड़ गई हैं। उनके पति ब्रजेश कुमार इलेक्ट्रॉनिक सामान की मरम्मत का काम करते हैं और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। पत्नी की असामयिक मौत से परिवार सदमे में है। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। हसनगंज थाना पुलिस के अनुसार, अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि परिजन कोई तहरीर देते हैं, तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में बारात में हुई हर्ष फायरिंग, बच्चे की मौत:सीने में हुआ छेद, BSF जवान निकला आरोपी; गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
    Next Article
    स्मार्टमीटर विरोध में महिलाओं ने कोटला चुंगी पर लगाया जाम:फिरोजाबाद में बिल वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन, किन्नर भी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment