Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में महिला का शव पेड़ के नीचे मिला:परिजन ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का शव आम के पेड़ के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतका की पहचान सफीपुर निवासी 50 वर्षीय फूल दुलारी पत्नी कमलेश के रूप में हुई है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, फूल दुलारी सोमवार को सफीपुर थाने में एक प्रार्थना पत्र देने गई थीं। आरोप है कि वह वहां से वापस घर नहीं लौटीं। पूरी रात उनका कोई पता नहीं चलने पर परिजन चिंतित हो गए। अगले दिन मंगलवार को उनका शव एक बाग में आम के पेड़ के नीचे संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतका का मायका हाड़ा गांव में है। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के भाई राम बाबू ने बताया कि उन्हें अपनी भांजी (मृतका की बेटी) से मां की मौत की जानकारी मिली। उन्होंने ससुराल पक्ष पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। राम बाबू के अनुसार, "मेरी बहन थाने में एप्लीकेशन देने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। अगले दिन उसका शव मिला। हम लोग कल से इंतजार कर रहे थे कि ससुराल पक्ष के लोग आएं, लेकिन अब तक कोई नहीं आया, न पति, न बेटा, न सास या अन्य परिजन।" परिजनों ने बताया कि मृतका के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। हालांकि, पारिवारिक विवाद को लेकर पूछे जाने पर राम बाबू ने स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। एएसपी दक्षिणी शैलेंद्र लाल ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ीं:लू से बचाव को 6 बेड का कोल्ड वार्ड तैयार, ओपीडी 600 पहुंची
    Next Article
    सीतापुर में मानसिक अस्वस्थ व्यक्ति ने खुद को चाकू मारा:घायल होकर गांव में घूमता रहा, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment