Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में महिला पर चाकू से हमला:घर में घुसकर युवक ने किया वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    15 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के सिंगानापुर गांव में मंगलवार देर शाम एक महिला पर गांव के ही युवक ने चाकू और डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घायल महिला की पहचान सिंगानापुर निवासी सुदेवी पत्नी रमेश के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घटना के समय सुदेवी घर पर अकेली थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य पौधे लगाने के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान गांव का रहने वाला राममूरत कथित रूप से शराब के नशे में वहां पहुंचा। उसने सुदेवी के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। घायल महिला की बेटी काजल ने बताया कि जब उसकी मां ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया, तो राममूरत ने पहले डंडे से मारपीट की। इसके बाद वह घर के अंदर से चाकू लेकर आया और सुदेवी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने महिला के सिर पर चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बचाव के दौरान महिला के हाथ में भी गहरी चोट आई। परिजनों ने यह भी बताया कि आरोपी ने डंडों से भी मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सक उसकी निगरानी कर रहे हैं। परिजनों ने आरोपी राममूरत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि आरोपी ने शराब के नशे में बिना किसी उकसावे के महिला पर जानलेवा हमला किया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में डेयरी से गल्ले से 25 हजार चोरी:5 मिनट के लिए वॉशरूम गया था संचालक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
    Next Article
    फरार घोषित आरोपी को जमानत नहीं मिल सकती:आगरा का मामला, कोर्ट ने कहा सामान्यता ऐसे केस में राहत नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment