Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:कचहरी परिसर के पास मिला शव, फैक्ट्री में मजदूरी करता था

    7 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में कचहरी परिसर के पास एक 45 वर्षीय मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान उन्नाव के मोती नगर निवासी विनोद पाल (45) पुत्र महावीर पाल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि विनोद दही चौकी क्षेत्र की एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। वह रोजाना की तरह काम पर निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। सुबह करीब 8 बजे पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। मृतक के बड़े भाई संतोष पाल ने बताया कि उन्हें पुलिस और स्थानीय सभासद से जानकारी मिली कि उनके छोटे भाई का शव कचहरी गेट नंबर-3 के पास मिला है। विनोद पाल की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इसे संदिग्ध मानकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की है। आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या जेल से फरार दो बंदियों पर 25-25 हजार इनाम:28 जनवरी को बाउंड्री फांदकर भागे थे अमेठी-सुल्तानपुर के बंदी, हो रही तलाश
    Next Article
    33 साल डबल-सैलरी लेने वाले शिक्षक को 7 साल जेल:बाराबंकी में कोर्ट ने 30 हजार जुर्माना लगाया, दो विभागों से ले रहे थे वेतन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment