Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी भूमि के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर:3 भाइयों की झोपड़ी ध्वस्त, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र में गुरुवार को प्रशासन ने बंजर भूमि पर बने अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। तिलकपुर मोड़ पर चलाए गए इस अभियान के दौरान गारा-माटी और फूस से बनी तीन झोपड़ियों के अतिक्रमण वाले हिस्से को जमींदोज कर दिया गया। दरअसल बताया जा रहा की प्रशासन को गिलौला थाना क्षेत्र के तिलकपुर मोड़ पर बंजर भूमि पर अवैध रूप से झोपड़ियां बनाकर रहने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। प्रशासन की माने तो जांच के बाद संबंधित लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी कर स्वयं जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था। वहीं समय सीमा के अंदर अतिक्रमण न हटाए जाने पर कोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने यह बुलडोजर कार्रवाई की। अभियान के दौरान मौके पर राजस्व और भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक ध्वस्त की गई झोपड़ियां राम तीरथ यादव, मोतीलाल यादव और शिव शंकर यादव नामक तीन भाइयों की थीं। इन तीनों परिवारों में कुल मिलाकर दो दर्जन से अधिक सदस्य रहते थे, जिनमें पति-पत्नी के अलावा बेटे और बेटियां शामिल हैं। परिवारों का दावा है कि वे कई वर्षों से इसी स्थान पर रह रहे थे। वहीं बुलडोजर कार्रवाई के दौरान प्रभावित परिवारों के बच्चे अपनी झोपड़ियां खोने पर परेशान दिखे, इस दौरान बच्चे रोते हुए यह कहते हुए दिखाई पड़े कि अब वह कहां जाएंगे। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि उन्हें कुछ समय पहले प्रशासन की ओर से नोटिस मिला था, लेकिन इस मामले में मुकदमा चल रहा था। तहसीलदार ने बताया कि यह कार्रवाई बंजर भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान कोर्ट के आदेश के अनुपालन में चलाया गया है और सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में लेखपाल की ट्रेन से कटकर मौत:सरकारी कार्य से जाते समय रेलवे फाटक पर हुआ हादसा
    Next Article
    प्रयागराज लूकरगंज में 13 मार्च को 6 घंटे बिजली गुल:RDSS योजना के तहत पुराने तार बदलने से आपूर्ति रहेगी बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment