Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में RTE ई-लॉटरी का पहला चरण पूरा:623 बच्चों को निजी स्कूलों में मिला मुफ्त प्रवेश

    3 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के निशुल्क प्रवेश के लिए पहले चरण की ई-लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस चरण में कुल 1,115 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 623 बच्चों को प्रवेश का अवसर मिला है। आरटीई के प्रावधानों के अनुसार, निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं। इन सीटों पर प्रवेश लेने वाले बच्चों की फीस का भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है। जिले में कुल 5,247 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में प्राप्त 1,115 आवेदनों में से 492 आवेदन विभिन्न कारणों से रद्द कर दिए गए। इनमें से अधिकतर आवेदन आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र की अमान्यता या गलत वार्ड चयन के कारण निरस्त हुए। 75 आवेदक प्रक्रिया से बाहर हो गए। बीएसए कार्यालय में ई-लॉटरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद, सत्यापित आवेदकों को निजी स्कूलों में सीटें आवंटित की गईं। अब दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू होगी। बीएसए शैलेश कुमार पटेल ने आवेदकों से आवेदन के दौरान आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती:छापेमारी और जागरूकता अभियान, पांच नमूने जांच को भेजे
    Next Article
    उन्नाव में मासिक अपराध की समीक्षा:SSP ने कानून-व्यवस्था और लंबित विवेचनाओं पर दिए निर्देश, बोले लापरवाही हुई तो कार्यवाही होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment