Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में पिकअप पलटी, बच्ची समेत दो की मौत:आगरा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, 6 लोग घायल

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में एक बच्ची और पिकअप चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य यात्री घायल हो गए। यह घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार पिकअप वाहन सवारियों को लेकर जा रहा था। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार कई लोग दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बांगरमऊ कोतवाली पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांगरमऊ पहुंचाया। वहां सभी घायलों का उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों ने तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे में मृत बच्ची और चालक के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि आरटीओ विभाग की लापरवाही के कारण जिले में डग्गामार वाहन खुलेआम सवारियां ढो रहे हैं। बिना फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों के चल रहे ये वाहन लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप में क्षमता से अधिक सवारियां बिठाई गई थीं, जिससे हादसे की गंभीरता बढ़ गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP के पूर्व विधायक पर जालसाजी का मुकदमा:पैसा डबल करने का होता था खेल, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ FIR; जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    अलीगढ़ में 800 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन:धूमधाम से जली होलिका, उड़ा अबीर-गुलाल; सड़कों पर मुस्तैद रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment