Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में पुलिस-प्रेस मैत्री मैच:पुलिस-प्रशासन-11 की टीम ने प्रेस-11 की टीम को हराया, 22 रनों से दर्ज की जीत

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में पुलिस और मीडिया के बीच सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार रात एम.एम.सी. ग्राउंड बंथर में एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में उन्नाव पुलिस एकादश ने उन्नाव प्रेस एकादश को हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच का शुभारंभ जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। पुलिस टीम की अगुवाई जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने की। वहीं, प्रेस एकादश की कमान संकल्प दीक्षित और गौरव शर्मा के हाथों में रही। टॉस जीतकर उन्नाव पुलिस टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 15 ओवरों के मैच में उन्नाव पुलिस एकादश ने 8 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 24 गेंदों पर 48 रन की आकर्षक पारी खेली। प्रेस टीम की ओर से अजय शर्मा, राहुल और अभिषेक ने एक-एक विकेट हासिल किया। 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उन्नाव प्रेस एकादश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 13 ओवर में 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। प्रेस टीम की ओर से योगेंद्र ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। पुलिस टीम की गेंदबाजी में प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि कांस्टेबल प्रशांत यादव ने 2 विकेट हासिल किए। मैच में हरफनमौला प्रदर्शन के लिए जिलाधिकारी गौरांग राठी को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। मैच के दौरान कांस्टेबल मनीष यादव ने कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाली, जबकि कांस्टेबल जय कुमार ने अंपायरिंग की। खिलाड़ियों और दर्शकों में मैच को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों और पत्रकारों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसका उद्देश्य पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल और आपसी संबंधों को और मजबूत करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में CM योगी के दौरे से पहले हंगामा:घटिया निर्माण का विरोध कर सड़क निर्माण रुकवाया, पुलिस ने हिरासत में लिया
    Next Article
    अलीगढ़ में रंजिश में युवक को मारी गोली:जेएन मेडिकल कॉलेज में घायल हालत में भर्ती, पूर्व प्रधान के बेटों पर हमले का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment