Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में प्रेम-प्रसंग विवाद, प्रेमी के पिता की हत्या:कुल्हाड़ी से हमले में तीन घायल, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया

    8 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कुल्हाड़ी से हुए हमले के बाद हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे बैजुआमऊ गांव की मालती (21) पुत्री राजकुमार अपने पड़ोसी पवन (21) पुत्र पुत्तीलाल के घर प्रेम-प्रसंग के चलते स्वेच्छा से रहने चली गई थी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया था। शनिवार रात करीब 8:30 बजे मालती के परिजन पवन के घर पहुंचे। यहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान मालती के भाई दीपक (पुत्र राजकुमार) ने कुल्हाड़ी से पवन के पिता पुत्तीलाल (50) के सिर पर वार कर दिया। पुत्तीलाल गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। देर रात करीब एक बजे इस हमले में पुत्तीलाल के परिवार के तीन अन्य सदस्य सुनीता, अमन और राजेश्वरी घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुँचे। बिहार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीघापुर भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। बिहार थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष लोध समुदाय से संबंधित हैं और प्रेम-प्रसंग के कारण विवाद बढ़ा था। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में राजकुमार, फूलचंद और मीना को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में आंधी-बारिश से टेंट उखड़े, वेटर घायल:शादी समारोह में नुकसान, छप्पर पर गिरा पेड़, 20MM बारिश दर्ज, 24 घण्टे अलर्ट
    Next Article
    अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश, गेहूं फसल को नुकसान:10 घंटे बिजली गुल; अकबरपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment