Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में प्रेम विवाह पर विवाद, मां-बेटे को पीटा:कई लोगों पर हमले का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    7 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र स्थित मुनाऊ खेड़ा गांव में प्रेम विवाह को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। इस घटना में एक युवक और उसकी मां घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने गांव के कई लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल संदीप कुमार पुत्र रामबरन, जो मुनाऊ खेड़ा के निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने 21 अप्रैल को कोर्ट मैरिज की थी। इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोग उनसे रंजिश रखने लगे थे। संदीप का आरोप है कि शादी के बाद से उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही थीं। पीड़ित परिवार के अनुसार, इस संबंध में कई बार थाना और चौकी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को यह विवाद हिंसक रूप ले गया। आरोप है कि गांव के जितेंद्र, जीतू, श्रीकिशन, सुखलाल, जगतपाल, सूरज कुमार, नीरज, अजय, सोनू, रानी और आरती सहित अन्य लोगों ने मिलकर संदीप के परिवार पर हमला कर दिया। इस मारपीट में संदीप कुमार और उनकी मां राम प्यारी पत्नी रामबरन घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल संदीप ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस ने पहले ही शिकायत पर कार्रवाई की होती तो यह घटना नहीं होती। उन्होंने कहा कि कोर्ट मैरिज के बाद से परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्कता बनाए हुए है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ITI छात्र की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:प्रयागराज में घेराबंदी करने पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 11 मई - आपके काम की खबर:आज कचहरी से हटेगा अतिक्रमण, बड़े मंगल पर शहरभर में भंडारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment