Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में रोडवेस बस ने यात्रियों को रौंदा,तीन की मौत:डंपर से टक्कर के बाद नीचे खड़े थे, चालक ने बढ़ा दी बस

    5 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में शुक्रवार देर रात रोडवेज बस की डंपर से टक्कर हो गई। इसके बाद कंडक्टर समेत कई यात्री नीचे उतरकर खड़े हो गए। इसी बीच रोडवेज बस चालक ने अचानक बस बढ़ा दी। नीचे खड़े तीन यात्री और कंडक्टर बस के नीचे आ गए। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कंडक्टर घायल है। बाकी यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत करार दे दिया। जबकि कंडक्टर का इलाज चल रहा है। हादसा शुक्रवार रात करीब ढाई बजे दही थाना क्षेत्र के पुरवा बाईपास मोड़ के पास हुआ। मरने वाले यात्रियों में दो युवक हैं, इनमें से एक युवक अयोध्या और दूसरा बस्ती का रहने वाला है। अब समझिए पूरा मामला बताया जाता है कि रोडवेज बस अयोध्या से कानपुर जा रही थी। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे दही थाना क्षेत्र के पुरवा बाईपास मोड़ के पास रोडवेज बस अचानक खड़े डम्पर से टकरा गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। यात्री बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े हो गए। कुछ यात्री दोनों वाहनों को देखने के लिए बस के पास आकर खड़े हो गए। हादसे के बाद नीचे खड़े थे यात्री प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब यात्री नीचे खड़े थे, तभी बस चालक ने अचानक बस बढ़ा दी। उसने चार लोगों को रौंद दिया। इनमें तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोडवेज बस का कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल कंडक्टर को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों की पहचान राजेंद्र (40) पुत्र स्वामी प्रसाद, निवासी मदनपुर, थाना कप्तानगंज, बस्ती और रामनरेश (40) पुत्र रामदास, निवासी तुलसी तारा, थाना पूरा कलंदर, अयोध्या के रूप में हुई है। घायल कंडक्टर की पहचान इंद्रपाल सिंह (48) पुत्र प्रभाकर सिंह, निवासी महुआ, थाना जहानगंज, आजमगढ़ के रूप में हुई है। जबकि तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी। उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। ससुर के अंतिम संस्कार में जा रहे दामाद की जान गई अयोध्या के रामनरेश की शुक्रवार की दोपहर को मौत हो गई थी। वो उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के अपनी पत्नी नीलम और बच्चे के साथ कानपुर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में हुए इस भीषण हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे के बाद राम नरेश की पत्नी और बच्चे का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने सड़क से हटवाया ट्रक हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया और दुर्घटनाग्रस्त बस व डम्पर को सड़क से हटवाया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बस चालक ने किन परिस्थितियों में वाहन आगे बढ़ाया और हादसे के पीछे लापरवाही किसकी थी। दही थाना के एसएसआई पंकज सोनकर ने बताया - हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि कंडक्टर घायल है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शपथपत्र देकर खुल सकेंगे कोचिंग सेंटर:2 महीने में पूरे करने होंगे सभी मानक, मेडा ने सीलिंग कार्रवाई में दी राहत
    Next Article
    7 साल की बच्ची की हत्या, दुष्कर्म की आशंका:राजनगर एक्सटेंशन में निर्माणाधीन मॉल में मिला बच्ची का शव, 2 हिरासत में लिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment